• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

जबलपुर में कार का आधा कांच खुला छोड़ा, पबजी खेलने के बाद झपकी लगी फिर आईफोन गायब

पुलिस हर तरह से चोरों से सावधान करती है, लेकिन हमारी लापरवाही कहीं न कहीं भारी पड़ जाती है। फिर दौड़ लगाते हैं और पुलिस से वापस दलिाने के लिए दबाव डाल...और पढ़ें

By Deepankar RoyEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Mon, 28 Sep 2026 07:23:53 PM (IST)Updated Date: Mon, 28 Sep 2026 07:23:53 PM (IST)
जबलपुर में कार का आधा कांच खुला छोड़ा, पबजी खेलने के बाद झपकी लगी फिर आईफोन गायब
सोमवार को उसने पुलिस थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सौजन्‍य एआई

HighLights

  1. कान्हा ने कार का आधा कांच खुला छोड़ना भारी पड़ा
  2. पुलिस ने अज्ञात आरोपित की तलाश शुरू कर दी
  3. पचपेढ़ी निवासी तनुज दोस्‍तों संग जयप्रकाश नगर गया था

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। अधारताल थाना क्षेत्र में कार में रखा आईफोन चोरी हो गया। पचपेढ़ी साउथ सिविल लाइंस निवासी तनुज आत्मा (23) कुछ दिनों पूर्व साथी अभिषेक रजक के घर जयप्रकाश नगर गया था।

अभिषेक, कान्हा के साथ घर चला गया था

रात करीब तीन बजे अभिषेक और कान्हा तिवारी के साथ उसकी कार में पबजी खेल रहा था। बाद में अभिषेक, कान्हा के साथ घर चला गया। जाते समय कान्हा ने कार का आधा कांच खुला छोड़ दिया।

पुलिस थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई

तनुज कार में ही सो गया। करीब 1:30 बजे उठने पर उसका फोन गायब मिला। सोमवार को उसने पुलिस थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात आरोपित की तलाश शुरू कर दी है।

उखरी रोड पर चार आरोपितों ने घेरकर की मारपीट

लार्डगंज थाना क्षेत्र के उखरी रोड स्थित नायक चौक के पास पुरानी रंजिश को लेकर चार युवकों ने एक युवक पर चाकू, बेसबाल के डंडे और लोहे की राड (शाकप) से हमला कर दिया। घटना में घायल मधुबन कालोनी निवासी आशुतोष सिंह उर्फ आशु (24) को उपचार के लिए मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया।

नायक चौक पर सड़क किनारे खड़ा था

आशुतोष के रविवार-सोमवार की मध्यरात्रि करीब 2.30 बजे वह नायक चौक पर सड़क किनारे खड़ा था, तभी आरोपित पहुंचे और पुरानी रंजिश को लेकर विवाद करने लगे। अनिकेत ने चाकू से गर्दन, हाथ और पैर में वार किए। गन्नू और ऋषभ ने बेसबाल के डंडे से सिर पर हमला किया।


लोहे की शाॅकप से पीठ व पैरों में चोट पहुंचाई

शैलेष ने लोहे की शाॅकप से पीठ व पैरों में चोट पहुंचाई। दोस्तों के बीच-बचाव करने पर आरोपित भाग निकले। पुलिस ने आरोपी अनिकेत नेमा, गन्नू रैकवार, ऋषभ यादव और शैलेष उर्फ बिट्टू गोटिया के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें- जबलपुर से अब नहीं चलेगी श्रीधाम एक्सप्रेस, दिल्ली की ट्रेनों में बढ़ी भीड़; कन्फर्म टिकट के लिए मारामारी