• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

जबलपुर से अब नहीं चलेगी श्रीधाम एक्सप्रेस, दिल्ली की ट्रेनों में बढ़ी भीड़; कन्फर्म टिकट के लिए मारामारी

निरस्त की गई ट्रेनों के एवज में वर्तमान में संचालित ट्रेनों में अतिरिक्त कोच जोड़ने की कोई योजना नहीं है। इससे लोगों की दिल्ली तक आवाजाही में मुश्किले...और पढ़ें

By Deepankar RoyEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Mon, 28 Sep 2026 05:28:53 PM (IST)Updated Date: Mon, 28 Sep 2026 05:28:53 PM (IST)
जबलपुर से अब नहीं चलेगी श्रीधाम एक्सप्रेस, दिल्ली की ट्रेनों में बढ़ी भीड़; कन्फर्म टिकट के लिए मारामारी
जबलपुर से दिल्ली जाने वाली अन्य ट्रेनों में यात्री दबाव बढ़ गया है। नईदुनिया

HighLights

  1. चल रही ट्रेनों में अतिरिक्त कोच नहीं परेशानी और बढ़ी
  2. जबलपुर से दिल्ली के बीच दो रो, दो साप्ताहिक ट्रेन है
  3. आगासौद में यार्ड रीमाडलिंग के चलते निरस्त की गई

नईुदनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। आगासौद में यार्ड रीमाडलिंग के चलते निरस्त की गई श्रीधाम एक्सप्रेस ने दिल्ली जाने वाली यात्रियों की समस्या बढ़ा दी है।

यार्ड रिमाडलिंग के कार्य के लिए रेलवे ने किया निर्णय

रेलवे ने यार्ड रिमाडलिंग के कार्य के लिए श्रीधाम एक्सप्रेस को 19 दिन तक नहीं चलाने का निर्णय किया है। इसके चलते जबलपुर से दिल्ली जाने वाली अन्य ट्रेनों में यात्री दबाव बढ़ गया है।

आसानी से नहीं मिल रही ट्रेनों में कन्फर्म टिकिट

जबलपुर से दिल्ली के बीच श्रीधाम के अतिरिक्त दो प्रतिदिन और दो साप्ताहिक ट्रेन है। इन सभी ट्रेनों में कन्फर्म टिकिट आसानी से नहीं मिल रही है। श्रीधाम एक्सप्रेस से विदिशा, गंजबासौदा, बीना, सहित अन्य स्टेशनों तक यात्रा करने वाले यात्रियों को भी परेशानी हो रही है।

ट्रेनों में अतिरिक्त कोच जोड़ने की कोई योजना नहीं

संबंधित ट्रेनों में अब तत्काल कोटे की टिकिट भी वेटिंग में पहुंच रही है। निरस्त की गई ट्रेनों के एवज में वर्तमान में संचालित ट्रेनों में अतिरिक्त कोच जोड़ने की कोई योजना नहीं है। इससे लोगों की दिल्ली तक आवाजाही में मुश्किलें और बढ़ गई है। यात्री समस्या और रेलवे की ओर राहत के उपाय के संबंध में चर्चा कर समग्र समाचार दिया जाएगा।


यह भी पढ़ें- पितृपक्ष स्पेशल ट्रेन: जबलपुर से गया जाने वालों की बल्ले-बल्ले, 24 कोच वाली ट्रेन लगाएगी 3-3 ट्रिप, यहां देखिए पूरा शेड्यूल