CM मोहन यादव ने 11 लाख पौधारोपण महाअभियान का शुभारंभ किया, अब कई विकास कार्यों को मिलेगी सरकार की बड़ी सौगात
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को जबलपुर में 11 लाख पौधारोपण महाअभियान की शुरुआत करने के साथ ही 362 करोड़ से अधिक की सीवेज- विकास परियोजनाओं का लोका...और पढ़ें
Publish Date: Sat, 01 Aug 2026 09:59:13 AM (IST)Updated Date: Sat, 01 Aug 2026 02:10:14 PM (IST)
जबलपुर को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सौगात। (फाइल फोटो)HighLights
- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार (आज) को जबलपुर दौरे पर हैं
- आज शहर में जापानी मियावाकी पद्धति से 5 लाख पौधे लगाए जाएंगे
- CM जबलपुरवासियों को 362.31 करोड़ की कई बड़ी सौगात देंगे
नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार (1 अगस्त) को संस्कारधानी जबलपुर के दौरे पर हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने डुमना नेचर पार्क में 'कैच द रेन' (Catch the Rain) अभियान के तहत 11 लाख पौधारोपण महाअभियान का भव्य शुभारंभ किया। उन्होंने शहर को करोड़ों रुपए के विकास कार्यों की सौगात भी दी है।
मियावाकी पद्धति से लगेंगे 5 लाख पौधे, बनेगा पौध-पहचान पार्क
पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए चलाए जा रहे इस अभियान के तहत कई बड़े कदम उठाए जा रहे हैं-
- मियावाकी तकनीक से पौधारोपण: उमरिया, डुमना और कठौंदा में जापानी 'मियावाकी पद्धति' से 5 लाख पौधे लगाए जाएंगे।
- पौध-पहचान पार्क: उमरिया में 5 एकड़ में फैले विशेष 'पौध-पहचान पार्क' की शुरुआत की जाएगी।
- नवग्रह वाटिका और सोकपिट्स: डुमना में नवग्रह वाटिका के साथ-साथ भू-जल संवर्धन के लिए 'कैच द रेन' अभियान के तहत सोकपिट्स बनाने का काम शुरू होगा।
362.31 करोड़ की सीवेज परियोजना का लोकार्पण
CM घंटाघर स्थित गीता भवन में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में ₹62.31 करोड़ की लागत से तैयार 'अमृत 1.0 सीवेज परियोजना' का लोकार्पण करेंगे। इसके तहत कठौंदा, ललपुर और तेवर में बने 3 बड़े सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) शुरू किए जाएंगे। इस परियोजना से जबलपुर शहर के लगभग 89 हजार घरों को सीधा लाभ मिलेगा।
मत्स्य बाजार, मॉडर्न लॉन्ड्री और ई-सिटी बसों की मिलेगी सौगात
जबलपुरवासियों की सुविधाओं में इजाफा करते हुए CM कई अन्य सौगातों का उद्घाटन भी करेंगे:
- मॉडर्न लॉन्ड्री: सिविल लाइन में आधुनिक सुविधाओं से लैस 'मॉडर्न लॉन्ड्री' का लोकार्पण।
- पक्का मत्स्य बाजार: गुरंदी में ₹2.5 करोड़ की लागत से बने नए पक्के मत्स्य बाजार का उद्घाटन, जहाँ 55 व्यापारियों को अत्याधुनिक दुकानें मिलेंगी।
- ई-सिटी बसें: शहर में प्रदूषण मुक्त यातायात के लिए नई ई-सिटी बसों का शुभारंभ।
- डिजिटल कार्ड वितरण: पीएम स्वनिधि योजना के 500 हितग्राहियों को डिजिटल कार्ड प्रदान किए जाएंगे।
- पुलिस आवास व थाना: तिलवारा स्थित नवनिर्मित पुलिस थाने और पुलिस आवासों का लोकार्पण किया जाएगा।
यह भी पढ़ें- नीले ड्रम में डुबोकर 5 दिन की नवजात की हत्या, दूसरी बेटी होने पर मां ने ही ली जान