• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

जबलपुर कलेक्टर ने दिया स्वामित्व योजना में रजिस्ट्रियों का टारगेट, पटवारियों की जिम्मेदारी तय

जिस पटवारी के क्षेत्र में रजिस्ट्रियों का काम पूरा हो जाता है, उसे दूसरे हलके में स्थानांतरित करने के बजाय प्रोत्साहित किया जाए, ताकि दूसरे पटवारियों को भी बेहतर प्रदर्शन की प्रेरणा मिले।

By Dheeraj kumar BajpaiEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Fri, 06 Nov 2026 08:45:35 AM (IST)Updated Date: Fri, 06 Nov 2026 08:45:35 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
जबलपुर कलेक्टर ने दिया स्वामित्व योजना में रजिस्ट्रियों का टारगेट, पटवारियों की जिम्मेदारी तय
स्वामित्व योजना के तहत लंबित रजिस्ट्रियों को पूरा करने के लिए निर्देश देते कलेक्टर। सौजन्‍य जनसंपर्क विभाग

HighLights

  1. हर पटवारी रोजाना 20 रजिस्ट्रियां करे
  2. क्षेत्र में प्राथमिकता से पूरा करें कार्य
  3. शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करना है

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। स्वामित्व योजना के तहत लंबित रजिस्ट्रियों को पूरा करने के लिए कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा ने पटवारियों की जिम्मेदारी तय कर दी है। अब प्रत्येक पटवारी को प्रतिदिन कम से कम 20 रजिस्ट्रियां करनी होंगी।

लक्ष्य के अनुरूप काम में तेजी लाने के निर्देश दिए

जिले में रोजाना एक हजार रजिस्ट्रियों का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। कलेक्टर ने योजना के कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को लक्ष्य के अनुरूप काम में तेजी लाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि स्वामित्व योजना में शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करना है।

रजिस्ट्री कार्य को प्राथमिकता से पूरा करें

सभी पटवारी अपने क्षेत्र में रजिस्ट्री कार्य को प्राथमिकता से पूरा करें। जिस पटवारी के क्षेत्र में रजिस्ट्रियों का काम पूरा हो जाता है, उसे दूसरे हलके में स्थानांतरित करने के बजाय प्रोत्साहित किया जाए, ताकि दूसरे पटवारियों को भी बेहतर प्रदर्शन की प्रेरणा मिले।


सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों की स्थिति भी जानी

उन्होंने निर्देश दिए कि सर्वर की गति बेहतर रहने के दौरान रजिस्ट्री के काम को प्राथमिकता दी जाए, जिससे अधिक से अधिक हितग्राहियों की रजिस्ट्रियां पूरी की जा सकें। समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों की स्थिति भी जानी।

निर्धारित समयसीमा में समाधान सुनिश्चित करें

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का प्राथमिकता से निराकरण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि अधिकारी आमजन की समस्याओं को गंभीरता से समझें और निर्धारित समयसीमा में उनका समाधान सुनिश्चित करें। सभी अधिकारी अपने पदीय दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करें, ताकि लोगों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें और उनकी समस्याओं का समय पर निराकरण हो सके।

स्वामित्व योजना का लक्ष्य पूरा करने गांवों में लगेंगे विशेष कैंप

कलेक्टर ने दिए निर्देशनईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। स्वामित्व योजना के तहत अधूरे पंजीयन को पूरा कराने के लिए अब उन गांवों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, जहां 75 से 80 प्रतिशत तक रजिस्ट्रियां हो चुकी हैं। ऐसे गांवों में विशेष कैंप लगाकर शेष पंजीयन पूरे कराए जाएंगे।

हितग्राहियों को चिह्नित कर प्रक्रिया पूरी कराई जाए

कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा ने पटवारियों को सत्यापन कार्य में तेजी लाने के निर्देश भी दिए, ताकि पंजीयन की प्रक्रिया में अनावश्यक देरी न हो। कलेक्टर ने कहा कि जिन गांवों में अधिकांश पंजीयन हो चुके हैं, वहां शेष हितग्राहियों को चिह्नित कर प्रक्रिया पूरी कराई जाए।

शिकायतों को फोर्स क्लोज न करें अधिकारी

सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने लंबित शिकायतों के निराकरण में गंभीरता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों और तहसीलदारों से कहा कि शिकायतों को केवल फोर्स क्लोज करने के बजाय शिकायतकर्ताओं की समस्याओं का वास्तविक समाधान कराएं। जिन मामलों में नीतिगत कारणों से निराकरण संभव नहीं है, उन्हीं में नियमानुसार कार्रवाई की जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि शिकायतों के निराकरण में गुणवत्ता और आमजन की संतुष्टि को प्राथमिकता दी जाए।

यह भी पढ़ें- जबलपुर में स्‍कूल पहुंचे कलेक्टर, गणित के सवाल पूछे; बच्चों की पेंटिंग करते देखकर की चित्रकारी

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।