• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

जबलपुर से दिल्ली रूट की चार प्रमुख ट्रेनें रद, 3 हजार से ज्यादा यात्री परेशान, स्टेशनों पर अधिकारियों की तैनाती

जबलपुर से दिल्ली रेल मार्ग पर यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। पश्चिम मध्य रेलवे (WCR) ने रेलवे बोर्ड के निर्देश पर आज जबलपुर स...और पढ़ें

By Deepankar RoyEdited By: Mohan Kumar
Publish Date: Fri, 09 Oct 2026 12:49:08 PM (IST)Updated Date: Fri, 09 Oct 2026 01:22:42 PM (IST)
जबलपुर से दिल्ली रूट की चार प्रमुख ट्रेनें रद, 3 हजार से ज्यादा यात्री परेशान, स्टेशनों पर अधिकारियों की तैनाती
जबलपुर से दिल्ली रूट की तीनों ट्रेनें रद (सांकेतिक तस्वीर)

HighLights

  1. जबलपुर से दिल्ली रूट की चार ट्रेनें रद
  2. अचानक फैसले से मचा हड़कंप
  3. 3 हजार से ज्यादा यात्री परेशान

डिजिटल डेस्क। जबलपुर से दिल्ली रेल मार्ग पर यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। पश्चिम मध्य रेलवे (WCR) ने रेलवे बोर्ड के निर्देश पर आज जबलपुर से दिल्ली की ओर जाने वाली चार प्रमुख और लोकप्रिय ट्रेनों को रद कर दिया है। अचानक लिए गए इस फैसले के कारण 3 हजार से अधिक यात्रियों का सफर अधर में लटक गया है।

ये 4 ट्रेनें रहेंगी पूरी तरह रद

  • महाकौशल एक्सप्रेस
  • एमपी संपर्क क्रांति एक्सप्रेस
  • जबलपुर-हजरत निजामुद्दीन (गोंडवाना) एक्सप्रेस
  • कोटा-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस

अचानक फैसले से मचा हड़कंप, स्टेशनों पर एडवाइजरी जारी

इसके अलावा कोटा-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस भी आज रद कर दी गई है। रेलवे प्रशासन की ओर से अचानक ट्रेनें रद्द करने की सूचना जारी की गई, जिसके बाद स्टेशनों पर अफरा-तफरी का माहौल न बने, इसके लिए जबलपुर और कटनी रेलवे स्टेशनों पर वरिष्ठ अधिकारियों की तैनाती की गई है।


रेलवे द्वारा टिकट बुक करा चुके यात्रियों के मोबाइल पर रद्दीकरण के मैसेज भेजे जा रहे हैं। जबलपुर और कटनी जंक्शन पर लगातार लाउडस्पीकर के जरिए ट्रेनों के रद्द होने की घोषणा की जा रही है।

अधिकारियों की तैनाती

बड़ी संख्या में ट्रेन टिकट कैंसल होने पर रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी जीआरपी और आरपीएफ अलर्ट पर है। यात्रियों को स्थिति समझाने और वैकल्पिक व्यवस्थाओं की जानकारी देने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों को प्लेटफॉर्म्स पर मुस्तैद किया गया है।

अचानक एक ही दिन में दिल्ली रूट की चार प्रमुख ट्रेनों के रद्द होने से लगभग 3,000 से अधिक यात्रियों की यात्रा प्रभावित हुई है। इनमें से कई यात्रियों के पास जरूरी मेडिकल इमरजेंसी, इंटरव्यू और व्यावसायिक काम के सिलसिले में दिल्ली पहुंचने का शेड्यूल था। रेलवे बोर्ड के इस अचानक निर्णय के पीछे के तकनीकी या प्रशासनिक कारणों की विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है।

यह भी पढ़ें- कटनी में बीना-नागदा स्पेशल ट्रेन में लावारिस मिली नवजात, रेल पुलिस ने जिला अस्पताल में कराया भर्ती

ट्रैफिक दबाव को देखते हुए लिया गया निर्णय

यात्रियों को असुविधा से बचाने के उद्देश्य से नई दिल्ली एवं हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन के आसपास दिनांक 10 अक्टूबर 2026 को संभावित अत्यधिक यातायात दबाव को देखते हुए रेलवे द्वारा तीन ट्रेनों को निरस्त करने का निर्णय लिया गया है। इस निर्णय के अंतर्गत पश्चिम मध्य रेल से प्रारंभ होने वाली निम्नलिखित तीन ट्रेनें दिनांक 09 अक्टूबर 2026 को एक दिन के लिए निरस्त रहेंगी।

1) गाड़ी संख्या 22181 जबलपुर–हजरत निजामुद्दीन सुपरफास्ट एक्सप्रेस

2) गाड़ी संख्या 12189 जबलपुर–हजरत निजामुद्दीन महाकौशल सुपरफास्ट एक्सप्रेस

3) गाड़ी संख्या 12121 जबलपुर–हजरत निजामुद्दीन एमपी संपर्कक्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस

नोट:- इन ट्रेनों की वापसी सेवाओं के संबंध में सूचना अलग से जारी की जाएगी।

रेल प्रशासन यात्रियों से अनुरोध करता है कि अपनी यात्रा की योजना बनाने से पूर्व संबंधित ट्रेन की अद्यतन स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें। यात्रियों की सुविधा, सुरक्षित यात्रा एवं सुगम रेल परिचालन को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। जनसम्पर्क विभाग, पश्चिम मध्य रेल, जबलपुर।