• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

जबलपुर में मेडिकल कॉलेज और NCL के बीच एमओयू साइन, अब गांव-गांव में होगी ब्रेस्ट कैंसर की निशुल्क जांच

एनसीएल सिंगरौली द्वारा दिए गए 3 करोड़ रुपये के फंड से डिजिटल मैमोग्राफी मशीन, पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड और एक पूरी तरह सुसज्जित मोबाइल वैन खरीदी गई है।

By Digital DeskEdited By: Nitin Kumar
Publish Date: Wed, 30 Sep 2026 08:53:30 AM (IST)Updated Date: Wed, 30 Sep 2026 08:53:30 AM (IST)
जबलपुर में मेडिकल कॉलेज और NCL के बीच एमओयू साइन, अब गांव-गांव में होगी ब्रेस्ट कैंसर की निशुल्क जांच
फोटो-एआई जनरेटेड

HighLights

  1. जबलपुर संभाग के लोगों को मिलेगी मदद
  2. तीन करोड़ रुपए से खरीदी गई मशीनें
  3. अब गांव-गांव में होगी ब्रेस्ट कैंसर की जांच

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज और नार्दर्न कोलफील्ड लिमिटेड (एनसीएल) के बीच एक महत्वपूर्ण एमओयू साइन हुआ है।

इस समझौते के तहत एनसीएल ने अपने सीएसआर फंड से मेडिकल कॉलेज को 3 करोड़ रुपये की अत्याधुनिक मशीनें उपलब्ध कराई हैं।

इसमें सबसे खास मोबाइल ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग वैन है, जो अब घर-घर जाकर महिलाओं की जांच करेगी।

तीन करोड़ से खरीदी गई आधुनिक मशीन

मेडिकल कॉलेज प्रबंधन के अनुसार, एनसीएल सिंगरौली द्वारा दिए गए 3 करोड़ रुपये के फंड से डिजिटल मैमोग्राफी मशीन, पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड और एक पूरी तरह सुसज्जित मोबाइल वैन खरीदी गई है।

इस वैन में मैमोग्राफी, सैंपल कलेक्शन और काउंसलिंग की सुविधा होगी। यह वैन हफ्ते में 5 दिन ग्रामीण क्षेत्रों में जाएगी।

अधिष्ठाता डॉक्टर नवनीत सक्सेना ने बताया कि महाकौशल अंचल में ब्रेस्ट कैंसर के मामले जांच में काफी मदद होगी।

यह भी पढ़ें- मध्य प्रदेश में जूनियर वकीलों को मिलेगी आर्थिक सहायता, हाई कोर्ट ने एमपी स्टेट बार काउंसिल को गाइडलाइन बनाने के दिए निर्देश

महिलाओं की होगी निशुल्क जांच

अब यह मोबाइल वैन इस दूरी को खत्म करेगी। वैन में महिला टेक्नीशियन और नर्स रहेंगी। गांव-गांव में कैंप लगाकर 40 साल से अधिक उम्र की महिलाओं की निशुल्क जांच की जाएगी।

संदिग्ध केस मिलने पर उन्हें तुरंत मेडिकल कॉलेज रेफर किया जाएगा और पूरा इलाज आयुष्मान योजना के तहत निशुल्क किया जाएगा।

एनसीएल के अधिकारियों का कहना है कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में यह हमारा बड़ा सहयोग है। सीएसआर के तहत हम सिंगरौली ही नहीं, जबलपुर संभाग के लोगों की भी मदद करना चाहते हैं।

यह भी पढ़ें- ग्वालियर के जेएएच में एक दिन में पहुंचे 3875 मरीज, मेडिसीन विभाग में ज्यादा भीड़, न्यूरोलॉजी और त्वचा रोग विभाग भी रहे व्यस्त