
नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। सिहोरा के पास गौरहा गांव के नजदीक शुक्रवार सुबह बदमाशेाने सोना-चांदी व्यापारी को निशाना बनाकर लाखों रुपयो के जेवरात लूट लिए, वारदात को कार सवार चार बदमाशों ने अंजाम दिया।
बरगी मोहल्ला निवासी सराफा व्यापारी विकास सोनी करीब सात से आठ लाख रुपये के जेवर लेकर गौरहा गांव की ओर जा रहे थे। वह सराफा व्यापारी है, प्रतिदिन दुकान बंद कर जेवर अपने साथ घर ले आता है।
शुक्रवार को सुबह वह दुकान जाने के लिए जेवर लेकर घर से निकला था इसी दौरान पीछे से आई कार ने उन्हें टक्कर मारी, व्यापारी के गिरते ही कार सवार चारों बदमाश उनके पास रखे जेवर लूटकर फरार हो गए। घटना सुबह 10 बजे हुई। घटना की जानकारी पुलिस को विलंब से मिली, पुलिस मौके पर जा रही है।
बरगी मोहल्ला निवासी सोना-चांदी के व्यापारी मनोज सोनी शुक्रवार सुबह जब जेवरात लेकर गौरहा गांव की ओर जा रहे थे, तभी पीछे से आई एक कार ने उनकी गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर लगने से व्यापारी सड़क पर गिर पड़े, जिसका फायदा उठाकर कार सवार बदमाशों ने उनके पास मौजूद लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात लूटे और फरार हो गए थे।
दिनदहाड़े हुई इस वारदात से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने नाकाबंदी कर फरार चारों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी।
जबलपुर में इससे कुछ दिन पहले आधारताल थाना क्षेत्र के अंतर्गत खजरी खिरिया बाईपास पर भी दो सराफा व्यापारियों दीपक जैन और आकाश सोनी से चाकू की नोक पर करीब 59 से 81 लाख रुपये के माल और उनकी कार लूटने की बड़ी वारदात हुई थी, जिसमें पुलिस ने बाद में कार और माल बरामद कर लिया था।
यह भी पढ़ें- जबलपुर में महिला कांग्रेस में जातिसूचक टिप्पणी और मारपीट पर विवाद, प्रदेश अध्यक्ष बोलीं- शिकायत झूठी