• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

जबलपुर के मुनाफाखोरों पर कार्रवाई का हंटर, मिठाई से लेकर खोवा तक की जांच; गंदगी मिलने पर होटल सील

प्रदेश में कुल 108 खाद्य नमूने लिए गए थे। इनमें से अकेले जबलपुर जिले में 54 नमूने लिए जाने की जानकारी सामने आई।

By Atul ShuklaEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Tue, 03 Nov 2026 12:51:36 PM (IST)Updated Date: Tue, 03 Nov 2026 12:51:36 PM (IST)
जबलपुर के मुनाफाखोरों पर कार्रवाई का हंटर, मिठाई से लेकर खोवा तक की जांच; गंदगी मिलने पर होटल सील
सिविक सेंटर चौपाटी में दुकानों के पास गंदगी वहीं पर बैठकर खाते लोग। नईदुनिया

HighLights

  1. मिलावट के खिलाफ नईदुनिया की मुहिम का हो रहा असर
  2. मिठाई से लेकर खोवा और अन्य खाद्य सामग्री के 54 नमूने लिए
  3. बड़े प्रतिष्ठानों से लेकर खोवा कारोबारियों तक पहुंची जांच टीम

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। त्योहारों के दौरान लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने वाले मिलावटखोरों के खिलाफ नईदुनिया की मुहिम का असर अब जमीन पर दिखाई देने लगा है।

सात दिन में खाद्य विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई

पिछले सात दिनों में नईदुनिया ने मिठाइयों और अन्य खाद्य सामग्री में मिलावट, दुकानों के भीतर गंदगी, अस्वच्छ रसोई और एक्सपायरी डेट के खाद्य पदार्थों की बिक्री जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया।

अलग-अलग क्षेत्रों में लगातार जांच और कार्रवाई

जिला प्रशासन और खाद्य सुरक्षा विभाग सक्रिय हुआ और शहर से लेकर जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में लगातार जांच और कार्रवाई शुरू की गई। दीपावली के पहले अभियान के तहत जिले में करीब 54 खाद्य नमूने लिए गए, जिन्हें जांच के लिए भोपाल भेजा गया है। वहीं, गंदगी मिलने पर एक होटल को सील करने की कार्रवाई भी की गई।

बड़े मिठाई प्रतिष्ठानों से लेकर खोवा कारोबारियों तक जांच

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मिठाई कारोबार से जुड़े कई प्रतिष्ठानों में पहुंचकर खाद्य सामग्री की गुणवत्ता और स्वच्छता की जांच की। इसमें बडकुल, हीरा, चंद्रकला, केशरवानी और बीकानेर स्वीट्स जैसे प्रतिष्ठान शामिल रहे। यहां मिठाइयों और अन्य खाद्य सामग्री के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए।


खोवा की गुणवत्ता पर भी निगरानी बढ़ाई गई

पंकज खोवा भंडार, जैन खोवा, मोदी खोवा और महावीर दूध भंडार में भी जांच कर नमूने लिए गए। विभाग की कार्रवाई का दायरा केवल दुकानों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि खाद्य सामग्री की गुणवत्ता और उसके रखरखाव की स्थिति भी जांच के दायरे में लाई गई।

गंदगी और अस्वच्छ रसोई पर भी कार्रवाई

नईदुनिया ने अपनी पड़ताल में दुकानों और होटलों के भीतर की व्यवस्थाओं पर सवाल उठाए थे। खासतौर पर ऐसी जगहों को सामने लाया गया, जहां ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य पदार्थों की तैयारी और भंडारण में स्वच्छता के मानकों का पालन नहीं किया जा रहा था।

अस्वच्छ परिस्थिति मिलने पर सील कर दिया

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने एक होटल में छापा मारकर गंदगी और अस्वच्छ परिस्थिति मिलने पर उसे सील कर दिया। इस कार्रवाई से स्पष्ट हुआ कि खाद्य सुरक्षा का मुद्दा केवल मिलावट तक सीमित नहीं है, बल्कि भोजन तैयार करने की जगह, बर्तनों की सफाई और खाद्य सामग्री के सुरक्षित रखरखाव की निगरानी भी जरूरी है।

प्रदेशभर में भी चला अभियान

दीपावली के मद्देनजर प्रदेशभर में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांचने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। 27 अक्टूबर तक प्रदेश में कुल 108 खाद्य नमूने लिए गए थे। इनमें से अकेले जबलपुर जिले में 54 नमूने लिए जाने की जानकारी सामने आई। इससे जिले में चलाए गए अभियान की सक्रियता का अंदाजा लगाया जा सकता है।

जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई तय होगी

इन नमूनों की जांच रिपोर्ट आने के बाद खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर आगे की कार्रवाई तय होगी। दरअसल त्योहार के दौरान मिठाइयों, खोवा, दूध और अन्य खाद्य पदार्थों की मांग बढ़ जाती है। इस दौरान मिलावट और अस्वच्छता की आशंका भी बढ़ती है। विभाग की कार्रवाई के साथ यह भी जरूरी है कि नमूनों की जांच रिपोर्ट समय पर आए और अमानक या असुरक्षित खाद्य सामग्री बेचने वालों पर नियमानुसार कार्रवाई हो।

विभाग लगातार मिठाई दुकानों से लेकर होटल और रेस्टारेंट में जांच कर रहा है। यहां पर कई सैम्पल भी लिए गए, जिन्हें जांच के लिए भोपाल भेजा गया है। इनके परिणाम आने के बाद जो अमानक आएंगें उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

देवकी सोनवाने, जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी

यह भी पढ़ें- मुस्कुराते हुए कमरे में गई थी, आखिर क्या हुआ कि आत्मघाती कदम उठाया; जबलपुर की घटना

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।