
नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। यात्रियों की अतिरिक्त आवाजाही के मद्देनजर रेलवे सुबेदारगंज-एसएमवीटी बेंगलुरू साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चला रहा है। पश्चिम मध्य रेल के जबलपुर के अलावा कटनी और सतना स्टेशन पर भी इसका ठहराव रहेगा।
ट्रेन संख्या 04171 सुबेदारगंज से 11, 18 और 25 दिसंबर को रात 8.20 बजे रवाना होगी। अगले दिन सुबह 4.10 बजे जबलपुर और तीसरे दिन रात नौ बजे एसएमवीटी बेंगलुरू पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 04172 सर एम विश्वेश्वरैया टर्मिनल, बेंगलुरु से प्रत्येक सोमवार 14, 21 और 28 दिसंबर को सुबह सात बजे चलेगी।
यह मंगलवार शाम साढ़े सात बजे जबलपुर और बुधवार सुबह साढ़े चार बजे सुबेदारगंज पहुंचेगी। ट्रेन मानिकपुर, इटारसी, नागपुर, बल्लारशाह, सिकंदराबाद, तंदूर, गुंटकल, धर्मावरम और येलहंका होकर चलेगी। इसमें एक फर्स्ट एसी, दो थर्ड एसी, नौ स्लीपर और छह जनरल कोच होंगे।
यह भी पढ़ें- 27 फीसदी ओबीसी आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट में नहीं हुई सुनवाई; एडवोकेट्स वेलफेयर एसोसिएशन ने उठाए सवाल
यह भी पढ़ें- हाई कोर्ट ने रीवा कमिश्नर को कहा- बेसिक ट्रेनिंग की जरूरत, हिरासत आदेश की गलतियों पर जताई नाराजगी