‘स्वच्छता’ में 10 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों में जबलपुर की छलांग, एक से तीन के बीच में रैंक पक्की
जो संकेत मिल रहे हैं उसके अनुसार इस बार स्वच्छता रैंकिंग में जबलपुर नगर निगम के एक से तीन के बीच में आने की संभावना है।
Publish Date: Mon, 09 Nov 2026 03:31:33 PM (IST)Updated Date: Mon, 09 Nov 2026 03:31:33 PM (IST)
शहर में आधारभूत संरचना एवं व्यवस्थित विकास के लिए ठोस कदम उठाए गए। सौजन्य एआईHighLights
- 11 नवंबर को दिल्ली में होगी स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के परिणामों की घोषणा
- नई दिल्ली में आयोजित सम्मान समारोह में नौ निकायों को पुरस्कार मिलेगा
- डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण प्रणाली को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाया
नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। इंदौर की तर्ज पर संस्कारधानी जबलपुर भी स्वच्छता का परचम लहराने जा रहा है। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 की रैकिंग में 10 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों में जबलपुर ‘स्वच्छता’ की लंबी छलांग लगा सकता है।
गत वर्ष की रैकिंग में जबलपुर पांचवे स्थान पर था
बहरहाल इतना तय है कि स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के नतीजे 11 नवंबर को घोषित होंगे। नई दिल्ली में आयोजित सम्मान समारोह में नौ निकायों को पुरस्कार मिलेगा। इनमें जबलपुर के अलावा इंदौर बुधनी, देपालपुर, देवास, ग्वालियर,रीवा, सागर, उज्जैन के नगरीय निकाय शामिल है।
राष्ट्रपति करेंगी पुरस्कृत
स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के तहत दिल्ली के विज्ञान भवन में आगामी 11 नवंबर को सुबह 11 बजे होने वाले समारोह में देश के विजेता शहरों को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू विजेता पुरस्कार प्रदान करेंगी। इस बार के सर्वेक्षण में कुल 57 श्रेणियों में अवार्ड दिए जाएंगे। इस समारोह में केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल और राज्य मंत्री तोखन साहू भी विशेष रूप से मौजूद रहेंगे।
इन कार्यों से सुधरी रैकिंग
- शहर में बेहतर साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की गई।
- डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण प्रणाली को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाया गया।
- मां नर्मदा को निर्मल बनाने के उद्देश्य से एसटीपी (सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट) स्थापित किए गए।
- शहर में नए उद्यानों का निर्माण एवं हरित क्षेत्र का विकास किया गया।
- कम्पोस्ट प्लांट की स्थापना एवं संचालन को बेहतर बनाया गया।
- अन्य स्थापित प्लांटों की उचित देखरेख एवं प्रभावी संचालन सुनिश्चित किया गया।
- तीन गार्बेज ट्रांसफर स्टेशनों का निर्माण कराया गया।
- शहर में आधारभूत संरचना एवं व्यवस्थित विकास के लिए ठोस कदम उठाए गए।
- दूषित जल को उपचारित कर पुनः उपयोग योग्य बनाने की दिशा में सकारात्मक प्रयास किए गए।
इन पर भी रहा जोर
- शहर में बड़े पैमाने पर पौधरोपण कर हरित क्षेत्र का विस्तार किया गया।
- शहर के प्रमुख मार्गों पर डिवाइडरों का निर्माण एवं सौंदर्यीकरण किया गया।
- डिवाइडरों की रंगाई-पुताई एवं आकर्षक पेंटिंग कराई गई।
- ग्रीन वाल एवं ग्रीन बेल्ट का निर्माण किया गया।
- शहर के विभिन्न स्थानों पर फाउंटेन स्थापित किए गए।
- कंजरवेंसियों की नियमित सफाई एवं सौंदर्यीकरण कराया गया।
- सार्वजनिक एवं सामुदायिक प्रसाधन केंद्रों का सुंदर एवं व्यवस्थित निर्माण कराया गया।
यह भी पढ़ें- जबलपुर में सोफे पर खेल रही 11 माह की बच्ची गिरी, खोपड़ी की हड्डी को तोड़ दिमाग में घुसी राॅड