जबलपुर में चलती कार बनी आग का गोला, महिलाओं-बच्चों समेत परिवार ने कूदकर बचाई जान
जबलपुर के लम्हेटा घाट के पास चलती कार में अचानक आग लग गई। राहगीरों की सतर्कता से महिलाओं और बच्चों समेत पूरा परिवार सुरक्षित बाहर निकल आया, कार जलकर ख...और पढ़ें
Publish Date: Wed, 23 Sep 2026 09:26:59 AM (IST)Updated Date: Wed, 23 Sep 2026 09:26:59 AM (IST)
जबलपुर में चलती कार बनी आग का गोला। (एआई जनरेटेड)HighLights
- लम्हेटा घाट के पास चलती कार में अचानक भीषण आग लगी।
- नर्मदा दर्शन से लौट रहा परिवार कार में सवार था।
- राहगीरों ने धुआं देखकर चालक को तुरंत सतर्क किया था।
डिजिटल डेस्क। मध्य प्रदेश के जबलपुर से एक खौफनाक वाकया सामने आया है। यहां तिलवारा थाना इलाके के लम्हेटा घाट के पास बुधवार देर रात एक चलती कार अचानक भयंकर आग की चपेट में आ गई। गनीमत यह रही कि समय रहते स्थानीय लोगों की नजर कार से उठते धुएं पर पड़ गई और उन्होंने चालक को अलर्ट कर दिया।
इससे पहले कि आग पूरी कार को राख में तब्दील करती, महिलाओं और बच्चों सहित पूरा परिवार सुरक्षित बाहर निकल आया। हालांकि, इस हादसे में गाड़ी पूरी तरह जलकर खाक हो गई।
नर्मदा दर्शन कर वापस लौट रहा था परिवार
- प्राप्त जानकारी के मुताबिक, एक परिवार अपनी कार (एमपी 20 सीजी 7383) से नर्मदा दर्शन के लिए गया हुआ था। रात के वक्त जब वे लोग दर्शन कर वापस लौट रहे थे, तभी लम्हेटा घाट के पास उनकी गाड़ी में अचानक चिंगारी उठी और धुआं निकलने लगा।
अंदर बैठे लोगों को शायद इसका अंदाजा नहीं था, लेकिन सड़क से गुजर रहे और वहां मौजूद स्थानीय लोगों ने धुएं को देखकर तुरंत शोर मचाया और कार चला रहे शख्स को गाड़ी रोकने का इशारा किया। चंद मिनटों में ही धू-धू कर जल उठी कार
- लोगों की चेतावनी सुनकर जैसे ही चालक ने कार सड़क किनारे लगाई, उसने बिना एक पल गंवाए महिलाओं और बच्चों समेत सभी सवारियों को तुरंत बाहर निकाला।
- परिवार के गाड़ी से दूर जाते ही आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरी कार को अपनी आगोश में ले लिया। कुछ ही मिनटों में कार धू-धू कर जलने लगी। आग की ऊंची लपटों और धुएं के गुबार को देखकर वहां मौजूद लोग भी बुरी तरह सहम गए।
यह भी पढ़ें- 480 करोड़ रुपये खर्च कर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट तैयार, जबलपुर से कैसे बढ़ेंगी फ्लाइट; हाई कोर्ट ने मांगा सुझाव
दमकल ने एक घंटे में पाया काबू, लगा रहा जाम
- हादसे की जानकारी तुरंत तिलवारा थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस बल और फायर ब्रिगेड की टीम आनन-फानन में घटनास्थल पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत करते हुए करीब एक घंटे में आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया।