• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • कटनी

11.94 करोड़ के मनी ट्रेल मामले में MP हाई कोर्ट की सख्ती के बाद पुलिस ने विजय भैरवानी को हिरासत में लिया

जिले में ऑनलाइन क्रिकेट गैंबलिंग और हवाला कारोबार के कनेक्शन को उजागर होने के बाद पुलिस ने विजय भैरवानी को हिरासत में लिया है।

By Mukesh TiwariEdited By: Nitin Kumar
Publish Date: Wed, 23 Sep 2026 07:59:49 AM (IST)Updated Date: Wed, 23 Sep 2026 08:07:24 AM (IST)
11.94 करोड़ के मनी ट्रेल मामले में MP हाई कोर्ट की सख्ती के बाद पुलिस ने विजय भैरवानी को हिरासत में लिया
जबलपुर हाई कोर्ट, (फाइल फोटो)

HighLights

  1. 11.94 करोड़ के मनी ट्रेल मामले की जांच शुरू
  2. हाईकोर्ट की सख्ती के बाद पुलिस का एक्शन
  3. देर शाम विजय भैरवानी को हिरासत में लिया

नईदुनिया प्रतिनिधि कटनी। कोतवाली क्षेत्र के 11.94 करोड़ के मनी ट्रेल मामले को लेकर हाईकोर्ट की सख्ती के बाद एक बार फिर मामले को उखाड़ते हुए जांच में जुटी कटनी पुलिस ने देर शाम कार्रवाई की है।

जिले में ऑनलाइन क्रिकेट गैंबलिंग और हवाला कारोबार के कनेक्शन को उजागर होने के बाद पुलिस ने विजय भैरवानी को हिरासत में लिया है।

हाई कोर्ट ने दिखाई थी सख्ती

पुलिस विजय भैरवानी की संलिप्तता और उससे जुड़े तथ्यों के प्रमाण एकत्र कर रही है और जल्द ही पूरा मामला उजागर होने की उम्मीद है। मनी ट्रेल मामले में विजय भैरवानी की भूमिका को लेकर हाई कोर्ट ने सख्ती दिखाई थी।

कोतवाली थाना क्षेत्र में पकड़े गए योगेश बजाज ने मामले को लेकर याचिका लगाई थी, जिसमें भैरवानी की कम्पनी के खातों में गई करोड़ों की रकम की जांच न करना सामने आया था और कोर्ट ने फटकार लगाते हुए मामले में पुलिस अधिकारियों की भूमिका पर सवाल उठाए थे।


यह भी पढ़ें- ग्वालियर विधानसभा में 24 और 25 सितंबर को पानी की किल्लत, पाइपलाइन जोड़ने के लिए दो दिन रहेगा शटडाउन

पुलिस पूछताछ में जुटी

जिसके बाद दोबारा मामले की जांच करते हुए पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने एसआईटी गठित कर उसे जांच सौंपी है। उसी की जांच के दौरान विजय भैरवानी को पुलिस ने देर शाम गिरफ्तार किया है और पूछताछ कर रही है।

यह भी पढ़ें- ग्वालियर में फिर भड़का गैंगवार: रेसकोर्स रोड पर रंजिश में छोटू राजावत की गोलियों से भूनकर हत्या, हजीरा इलाके में भारी तनाव