
जबलपुर।नईदुनिया प्रतिनिधि
जबलपुर संसदीय क्षेत्र में रेल यात्री सुविधाओं की वृद्घि करने तथा जबलपुर से नई ट्रेन प्रारंभ करने हेतु भाजपा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सांसद राकेश सिंह ने लोकसभा के बजट सत्र के द्वितीय भाग में रेल मंत्री के नाम मांग पत्र सौंपा। सांसद ने जबलपुर गोंदिया ब्राडगेज परियोजना को 2020 तक पूर्ण करने की मांग की। कटनी से सतना के बीच इलेक्ट्रिीफिकेशन का कार्य पूर्ण करने, विशेष ट्रेनों को नियमित करने तथा नई ट्रेन का संचालन करने की मांग की गई है।
भेडाघाट स्टेशन का विकास
सांसद ने पर्यटन के लिहाज से भेड़ाघाट स्टेशन को आर्दश स्टेशन के तौर पर विकसित करने की मांग रखी। उन्होंने बताया कि इस स्टेशन का स्टेशन का प्लेटफार्म काफी पुराना हैं और नीचे भी हैं। जिससे महिलाओं और बुजुर्गों को ट्रेन में चढ़ने व उतरने में समस्या के साथ ही गंभीर घटना की आशंका भी बनी रहती हैं। उन्होंने अधारताल, देवरी, गोसलपुर रेलवे स्टेशन जबलपुर को भी आधुनिक सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की।