
नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। पश्चिम मध्य रेल की जबलपुर-पुणे के बीच सप्ताह में एक दिन संचालित होने वाले एक्सप्रेस गाड़ी अब खंडवा में भी रुकेगी। रेलवे ने गाड़ी संख्या 20162/61 जबलपुर-पुणे-जबलपुर ट्रेन का खंडवा रेलवे स्टेशन पर ठहराव स्वीकृत किया है।
यात्रियों को होती थी परेशानी
यह सुविधा 20 सितंबर से अगले आदेश तक प्रभावी रहेगी। अब तक यह ट्रेन हरदा के बाद सीधे बुरहानपुर में रुकती थी, जिससे खंडवा के यात्रियों को परेशानी होती थी।
गाड़ी संख्या 20162 जबलपुर-पुणे एक्सप्रेस प्रत्येक रविवार को खंडवा स्टेशन पर रात 8:03 बजे पहुंचेगी और दो मिनट रुकने के बाद 8:05 बजे रवाना होगी।
रात 11 बजे पहुंचेगी खंडवा
वहीं, गाड़ी संख्या 20161 पुणे-जबलपुर एक्सप्रेस प्रत्येक सोमवार को रात 11:03 बजे खंडवा पहुंचेगी और 11:05 बजे प्रस्थान करेगी।
इस ठहराव से खंडवा एवं आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को जबलपुर और पुणे की सीधी रेल कनेक्टिविटी मिलेगी। खासतौर पर जबलपुर-खंडवा के बीच नियमित आवाजाही करने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी। उन्हें खंडवा और जबलपुर के बीच यात्रा के लिए एक और ट्रेन का विकल्प उपलब्ध होगा।
यह भी पढ़ें- Gwalior: जीआरएमसी और जेएएच में आरोप-शिकायतों पर घमासान, डीन सहित तीन पर लगे आरोप, सवालों के घेरे में जिम्मेदार