
नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में गंदगी फैलाने वाले यात्रियों के खिलाफ जबलपुर रेल मंडल ने कार्रवाई की है। अप्रैल से अक्टूबर तक स्वच्छता नियमों का उल्लंघन करने पर दो हजार 295 मामलों में कार्रवाई कर चार लाख 83 हजार 800 रुपये का जुर्माना वसूला गया।
यह भी पढ़ें- अवैध नियुक्तियों में अधिकारियों की भूमिका की होगी जांच, एमपी हाई कोर्ट ने दिए FIR के निर्देश
वहीं, अक्टूबर में 27 मामलों में 27 हजार रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ। रेल प्रशासन की ओर से नियमित जांच के साथ उद्घोषणाओं और जागरूकता अभियानों के जरिए यात्रियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा रहा है। यात्रियों से कचरा निर्धारित डस्टबिन में डालने का आग्रह किया है।