• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • AI बूटकैंप
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

जबलपुर में सिलेबस से बाहर के सवाल आने पर छात्रों ने छोड़ी परीक्षा, BA और LLB चतुर्थ सेमेस्टर के छात्रों का हंगामा

रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के विश्वविद्यालय शिक्षण संस्थान में गुरुवार को बीए एलएलबी चतुर्थ सेमेस्टर के हिंदी लैंग्वेज के प्रश्नपत्र को लेकर छात्रों...और पढ़ें

By Pankaj TiwariEdited By: Nitin Kumar
Publish Date: Thu, 17 Sep 2026 09:59:16 AM (IST)Updated Date: Thu, 17 Sep 2026 10:29:48 AM (IST)
जबलपुर में सिलेबस से बाहर के सवाल आने पर छात्रों ने छोड़ी परीक्षा, BA और LLB चतुर्थ सेमेस्टर के छात्रों का हंगामा
नाराज छात्रों का कुलगुरु कार्यालय पर हंगामा, नईदुनिया

HighLights

  1. सिलेबस से बाहर सवाल, छात्र नाराज
  2. रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में प्रदर्शन
  3. छात्रों का कुलगुरु कार्यालय पर किया हंगामा

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के विश्वविद्यालय शिक्षण संस्थान में गुरुवार को बीए एलएलबी चतुर्थ सेमेस्टर के हिंदी लैंग्वेज के प्रश्नपत्र को लेकर छात्रों ने जमकर नाराजगी जताई। छात्रों का आरोप है कि परीक्षा में पूछे गए कई सवाल निर्धारित पाठ्यक्रम से बाहर के थे।

प्रश्नपत्र मिलने के बाद छात्र सवालों को देखकर असमंजस में पड़ गए और उन्होंने पर्यवेक्षकों से इस संबंध में जानकारी मांगी, लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर कई छात्रों ने परीक्षा का बहिष्कार कर दिया।

कुलगुरु कार्यालय पर नारेबाजी

परीक्षा छोड़ने के बाद छात्र एकत्र होकर विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कुलगुरु कार्यालय पहुंचे। यहां छात्रों ने हंगामा करते हुए प्रश्नपत्र तैयार करने की प्रक्रिया पर सवाल उठाए। छात्रों का कहना था कि यदि प्रश्नपत्र निर्धारित सिलेबस के अनुसार तैयार नहीं किए जाएंगे तो इसका सीधा असर उनके परीक्षा परिणाम और भविष्य पर पड़ेगा।


उन्होंने आरोप लगाया कि बिना उचित परीक्षण के प्रश्नपत्र तैयार किए जाने से विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है।

यह भी पढ़ें- Gwalior Weather: शहर में धूप-बारिश का खेल जारी, हल्की बूंदाबादी के बाद पारा 34 के पार, आगामी दिनों में ऐसा रहेगा मौसम

छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन से मामले की जांच कराने और विद्यार्थियों के हित में उचित निर्णय लेने की मांग की। उनका कहना था कि उन्होंने निर्धारित पाठ्यक्रम के अनुसार तैयारी की थी, लेकिन परीक्षा में अलग विषयवस्तु से सवाल पूछे जाने के कारण वे प्रश्नों का उत्तर देने की स्थिति में नहीं थे।

मामले की जांच की जा रही है- नियंत्रक प्रोफेसर

इस संबंध में परीक्षा नियंत्रक प्रोफेसर सुनील दुबे ने बताया कि छात्रों की ओर से प्रश्नपत्र में सिलेबस से बाहर के सवाल पूछे जाने की जानकारी दी गई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद स्थिति स्पष्ट होने पर नियमानुसार आवश्यक निर्णय लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें- ग्वालियर में तीन दिन बाद खुला शिंदे की छावनी मार्ग, वैकल्पिक रास्तों पर बढ़ रहा था यातायात का दबाव