• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

जबलपुर में स्कूल से किशोरी का अपहरण कर किया दुष्कर्म, खून बहने से पीड़िता को छोड़कर भागा; आरोपी गिरफ्तार

जबलपुर में स्कूल छात्रा को कथित रूप से बहला-फुसलाकर होटल ले जाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर ...और पढ़ें

By Deepankar RoyEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Wed, 05 Aug 2026 06:39:23 PM (IST)Updated Date: Wed, 05 Aug 2026 06:39:23 PM (IST)
जबलपुर में स्कूल से किशोरी का अपहरण कर किया दुष्कर्म, खून बहने से पीड़िता को छोड़कर भागा; आरोपी गिरफ्तार
स्कूल से किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म का मामला। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. स्कूल के बाहर छात्रा को रोका गया।
  2. होटल ले जाकर दुष्कर्म का आरोप।
  3. तबीयत बिगड़ने पर घटना का खुलासा।

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। माढ़ोताल थाना क्षेत्र निवासी स्कूल में पढ़ रहे एक किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी युवक उसे जबरन एक होटल में लेकर गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना से घबराई किशोरी का स्वास्थ्य खराब हो गया। उसके बाद परिजन के पूछताछ करने पर उसने घटना की जानकारी दी। आरोपी मदर टेरेसा नगर निवासी नीलेश चौबे को गिरफ्तार कर बुधवार को न्यायालय के निर्देश पर जेल भेज दिया है।

ये है पूरा मामला

  • निजी स्कूल में हायर सेकेंडरी की छात्रा की नीलेश चौबे से कुछ समय से जान-पहचान थी। दोनों में बातचीत होती थी। मंगलवार को घर से स्कूल गई। स्कूल के बाहर नीलेश मिला। उसने किशोरी को स्कूल जाने से रोक लिया। अपनी बातों में फंसाकर और डरा-धमकाकर उसे अपने घर ले लिया।

  • किशोरी पर स्कूल की गणवेश बदलने के लिए दबाव बनाया। परिधान बदलने के बाद उसे घुमाने का बोलकर विजय नगर स्थित एआर कैफे एंड रेस्टोरेंट ले गया। कैफे में उसने एक किराया कमरे पर लिया, जहां किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान छात्रा को रक्तस्त्राव होने लगा। उसका स्वास्थ्य बिगड़ने लगा।
  • आरोपी किशोरी को अपने साथ स्कूल तक ले गया। उसे गेट के बाहर छोड़कर भाग गया। स्कूल के अवकाश के समय के काफी देर बाद तक किशोरी घर नहीं पहुंची, तो परिजन परेशान हुए। उसकी तलाश करते हुए स्कूल पहुंचे तो किशोरी बाहर मिली। वह दर्द और कमजोरी महसूस कर रही थी। उसे अस्वस्थ्य समझकर परिजन ने पूछताछ की तो उसने अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी।
  • पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल

    परिजन उसे तुरंत माढ़ोताल थाने लेकर पहुंचे। पुलिस ने अस्वस्थ्य किशोरी को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। उसके बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटनाक्रम से जुड़े कैफे के फुटेज देख रही है। मामले में आरोपी नीलेश चौब को गिरफ्तार किया। आरोपी को बुधवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया है।

    यह भी पढ़ें- धार में विधवा को जबरन उठा ले गए और किया दुष्कर्म, सास-ससुर को दी मारने की धमकी