• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

जबलपुर में वाहन लूटने वाले दो गिरोह का पर्दाफाश, सात आरोपी गिरफ्तार, 13 बाइक और पांच मोबाइल समेत 15 लाख रुपए का सामान बरामद

हनुमानताल पुलिस ने वाहन चोरी और मोबाइल लूटने वाले दो गिरोह का पर्दाफाश करते हुए एक नाबालिग सहित सात आरोपितों को पकड़ा है।

By Deepankar RoyEdited By: Nitin Kumar
Publish Date: Sat, 19 Sep 2026 12:38:04 PM (IST)Updated Date: Sat, 19 Sep 2026 12:38:04 PM (IST)
जबलपुर में वाहन लूटने वाले दो गिरोह का पर्दाफाश, सात आरोपी गिरफ्तार, 13 बाइक और पांच मोबाइल समेत 15 लाख रुपए का सामान बरामद
वाहन लूटने वाले दो गिरोह का पर्दाफाश, नईदुनिया

HighLights

  1. वाहन लूटने वाले दो गिरोह का पर्दाफाश
  2. निशानदेही से 13 बाइकों को किया बरामद
  3. टोली बनाकर वारदात को देते थे अंजाम

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। हनुमानताल पुलिस ने वाहन चोरी और मोबाइल लूटने वाले दो गिरोह का पर्दाफाश करते हुए एक नाबालिग सहित सात आरोपितों को पकड़ा है। आरोपितों की निशानदेही पर अलग-अलग थाना क्षेत्रों से चोरी किए गए 13 दोपहिया वाहन, झपटे गए पांच मोबाइल और चाकू सहित करीब 15 लाख रुपये का मशरूका बरामद किया गया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपित टोली बनाकर वारदात करते थे और चोरी के वाहनों से ही मोबाइल झपटमारी करते थे।

कब्रिस्तान में दबोचे चार आरोपित

गुरुवार की रात को पुलिस ने मंडी मदार टेकरी के कब्रिस्तान में दबिश दी। यहां चार युवक चोरी की चार बाइक के साथ मिले। तलाशी में उनके पास पांच मोबाइल, चाकू व अन्य सामान मिला। पूछताछ में उन्होंने वाहन चोरी और मोबाइल लूट करना स्वीकार किया। निशानदेही पर चार अन्य चोरी के वाहन भी बरामद किए गए।


दूसरी टीम ने तीन को पकड़ा

भानतलैया के बकरा मार्केट में तीन युवकों को चोरी की मोपेड के साथ पकड़ा गया। पूछताछ में उन्होंने चार अन्य वाहन घर के पास छिपाना बताया, जिन्हें पुलिस ने बरामद कर लिया। बरामद वाहन ग्वारीघाट, कैंट, लार्डगंज, कोतवाली, विजय नगर, गोरखपुर और मदनमहल क्षेत्रों से चोरी किए जाने की जानकारी सामने आई है।

मास्टर चाबी से खोलते थे लॉक

पुलिस के अनुसार, आरोपित भीड़ वाली जगहों से मास्टर चाबी से बाइक-स्कूटर का लॉक खोलते थे। लॉक नहीं खुलने पर हैंडल तोड़कर वायर काटकर वाहन डायरेक्ट कर लेते और उसी से मोबाइल लूट की वारदात करते थे। कार्रवाई में थाना प्रभारी सुभाष चंद बघेल सहित पुलिस टीम की भूमिका रही।

यह भी पढ़ें- ग्वालियर CA से 21 करोड़ की ठगी का मामला: एक और आरोपी छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार, इसी के खोले खाते में पहुंचे थे 25 लाख रुपये

पकड़े गए आरोपित, सभी आदतन अपराधी

पकड़े एक गिरोह में आरोपित एक नाबालिग सहित हनुमानताल के गाजीनगर 10 नल निवासी अयान उर्फ अल्लू खान (18), पावर हाउस टेढ़ीनीम निवासी सोहेल उर्फ गुलाम गौस (20), टेढ़ीनीम कुआ मस्जिद के पास निवासी मुजम्मिल कुरैशी पिता इकराम कुरैशी (19) व मुदस्सिर कुरैशी पिता इकराम कुरैशी (18) शामिल है।

दूसरे गिरोह के आरोपितों चारखंभा निवासी फैजान उर्फ फिज्जू खान, टेढ़ीनीम दरगाह के पास निवासी मोईन उर्फ सुरमेश अंसारी है। गिरोह के ज्यादातर सदस्य आदतन अपराधी है। उन पर पूर्व से वसूली, चोरी, मारपीट, आर्म्स एक्ट के अलग-अलग मामले पंजीबद्ध हैं।

यह भी पढ़ें- Gwalior: जीआरएमसी और जेएएच में आरोप-शिकायतों पर घमासान, डीन सहित तीन पर लगे आरोप, सवालों के घेरे में जिम्मेदार