• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

अब असली कंट्रोल रूम से पहले वर्चुअल ट्रेनिंग लेंगे जबलपुर के बिजली इंजीनियर

सिम्युलेटर को कंपनी की स्थापित उत्पादन इकाइयों की आवश्यकताओं के अनुरूप कस्टमाइज किया गया है।

By Surendra DubeyEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Sat, 15 Aug 2026 11:17:32 AM (IST)Updated Date: Sat, 15 Aug 2026 11:46:20 AM (IST)
अब असली कंट्रोल रूम से पहले वर्चुअल ट्रेनिंग लेंगे जबलपुर के बिजली इंजीनियर
वर्चुअल कंट्रोल रूम में ट्रेनिंग लेते बिजली इंजीनियर। नईदुनिया

HighLights

  1. एमपी पावर जनरेटिंग ने अत्याधुनिक मल्टीफंक्शनल पावर प्लांट सिम्युलेटर किया लांच
  2. स्मार्ट तकनीक व आधुनिक सुविधाओं से लैस 150 सीटर मंत्रा आडिटोरियम का भी शुभारंभ
  3. विद्युत गृह में पदस्थापना से पहले ही उन्हें उसके संचालन का व्यावहारिक अनुभव मिल सकेगा

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर । बिजली उत्पादन से जुड़े इंजीनियर अब वास्तविक विद्युत गृह के कंट्रोल रूम में जिम्मेदारी संभालने से पहले उसी जैसे वर्चुअल वातावरण में प्रशिक्षण ले सकेंगे। मध्य प्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर नयागांव स्थित प्रशिक्षण संस्थान में अत्याधुनिक मल्टीफंक्शनल पावर प्लांट सिम्युलेटर लॉन्च किया है।

150 सीटर मंत्रा आडिटोरियम का भी शुभारंभ

स्मार्ट तकनीक और आधुनिक सुविधाओं से लैस 150 सीटर मंत्रा आडिटोरियम का भी शुभारंभ किया गया। दोनों सुविधाओं का लोकार्पण कंपनी के प्रबंध संचालक मनजीत सिंह ने किया। इस अवसर पर निदेशक तकनीकी सुबोध निगम, निदेशक वाणिज्यिक मिलिन्द भान्दक्कर, कार्यपालक निदेशक अभिषेक जैन एवं दीपक कश्यप सहित वरिष्ठ अभियंता मौजूद रहे।


वास्तविक प्लांट जैसा प्रशिक्षण

सिम्युलेटर में कंपनी के विभिन्न विद्युत गृहों की उत्पादन इकाइयों के अनुरूप साफ्टवेयर माडल तैयार किए गए हैं। इसके माध्यम से इंजीनियर नियंत्रण कक्ष जैसी परिस्थितियों में संचालन से जुड़े निर्णयों का अभ्यास कर सकेंगे। संबंधित विद्युत गृह में पदस्थापना से पहले ही उन्हें उसके संचालन का व्यावहारिक अनुभव मिल सकेगा।

प्रबंध संचालक मनजीत सिंह ने इसे कंपनी के नए तकनीकी युग में प्रवेश का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि युवा इंजीनियर अब केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि सिम्युलेटर के माध्यम से संचालन एवं संधारण की बारीकियों को व्यावहारिक रूप से समझेंगे।

निदेशक तकनीकी सुबोध निगम ने बताया कि सिम्युलेटर को कंपनी की स्थापित उत्पादन इकाइयों की आवश्यकताओं के अनुरूप कस्टमाइज किया गया है। वहीं मंत्रा आडिटोरियम में प्रशिक्षण, कार्यशाला, तकनीकी सत्र और सम्मेलन आयोजित किए जा सकेंगे।

यह भी पढ़ें- करोड़ों के धान घोटाले के तार पूरे मध्‍य प्रदेश में, हाई कोर्ट ने दिए राज्य स्तरीय जांच के आदेश