• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

जबलपुर के औद्योगिक विकास को मिलेगी नई दिशा, अगले माह होगा इंडस्ट्रियल कॉन्क्लेव

बैठक में आइटी पार्क, लाजिस्टिक्स पार्क, सेमीकंडक्टर एवं इलेक्ट्रॉनिक्स उद्योग, चिकित्सा, पर्यटन, रियल एस्टेट, हास्पिटैलिटी और अधोसंरचना विकास जैसे विष...और पढ़ें

By Pankaj TiwariEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Mon, 28 Sep 2026 09:59:35 PM (IST)Updated Date: Mon, 28 Sep 2026 09:59:35 PM (IST)
जबलपुर के औद्योगिक विकास को मिलेगी नई दिशा, अगले माह होगा इंडस्ट्रियल कॉन्क्लेव
महाकौशल चेंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव से भोपाल स्थित मुख्यमंत्री निवास पर मुलाकात की इस दौरान लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह भी मौजूद रहे। सौजन्‍य जनसंपर्क विभाग

HighLights

  1. मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव से मिले शहर के उद्योगपति
  2. मास्टर प्लान जल्द जारी करने का मिला आश्वासन
  3. आईटी, लाजिस्टिक्स, सेमीकंडक्टर, पर्यटन व अधोसंरचना पर चर्चा

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। जबलपुर के औद्योगिक और आर्थिक विकास को गति देने के लिए सोमवार को महाकौशल चेंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव से भोपाल स्थित मुख्यमंत्री निवास पर मुलाकात की।

लंबित मास्टर प्लान को जल्द जारी करने की बात कही

लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह की पहल पर हुई बैठक में जबलपुर के उद्योग एवं व्यापार जगत से जुड़े प्रतिनिधियों ने शहर के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों और निवेश की संभावनाओं पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने अगले माह जबलपुर में औद्योगिक कॉन्क्लेव आयोजित करने का आश्वासन दिया। साथ ही लंबित मास्टर प्लान को जल्द जारी करने की बात कही।

सीएम बोले- संभावनाओं पर भी विचार किया जाएगा

मुख्यमंत्री ने कहा कि जबलपुर की औद्योगिक, व्यापारिक और भौगोलिक क्षमताओं का बेहतर उपयोग करते हुए पूरे महाकौशल क्षेत्र के विकास के लिए जबलपुर-केंद्रित नीति पर काम किया जाएगा। जबलपुर के साथ कटनी और नरसिंहपुर को जोड़कर व्यापक विकास क्षेत्र के रूप में विकसित करने की संभावनाओं पर भी विचार किया जाएगा।


ब्रांडिंग को प्रभावी बनाने पर भी जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रस्तावित औद्योगिक कान्क्लेव में जबलपुर की औद्योगिक क्षमता, रक्षा एवं भारी उद्योगों की मौजूदगी, कनेक्टिविटी, चिकित्सा-शिक्षा सुविधाओं, पर्यटन और प्राकृतिक संसाधनों को निवेशकों के सामने प्रस्तुत किया जाएगा। जबलपुर को क्षेत्रीय पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने, हवाई कनेक्टिविटी मजबूत करने तथा शहर की ब्रांडिंग को प्रभावी बनाने पर भी जोर दिया गया।

20-30 साल की जरूरतों को ध्यान में रखकर बने मास्टर प्लान

लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने कहा कि मास्टर प्लान में अगले 20 से 30 वर्षों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए सड़क, परिवहन, आवास, औद्योगिक क्षेत्र, हरित क्षेत्र और सार्वजनिक सुविधाओं के लिए पर्याप्त प्रविधान होने चाहिए। उन्होंने लॉजिस्टिक्स पार्क, रिंग रोड, औद्योगिक क्षेत्रों तक बेहतर सड़क संपर्क और प्रमुख मार्गों के उन्नयन को प्राथमिकता देने का सुझाव दिया।

निवेश से रोजगार के नए अवसर पैदा हो सकते हैं

उन्होंने कहा कि चिकित्सा, शिक्षा, कौशल विकास और हास्पिटैलिटी में निजी निवेश से रोजगार के नए अवसर पैदा हो सकते हैं। भेड़ाघाट, बरगी और आसपास के पर्यटन क्षेत्रों को बेहतर सुविधाओं और सड़क संपर्क से जोड़कर पर्यटन सर्किट विकसित करने पर भी जोर दिया गया।

उद्योगपतियों ने रखे निवेश से जुड़े सुझाव

उद्योग एवं व्यापार प्रतिनिधियों ने औद्योगिक निवेश की अनुमति प्रक्रिया सरल करने, सिंगल विंडो व्यवस्था को प्रभावी बनाने तथा रेरा और टाउन एंड कंट्री प्लानिंग से संबंधित अनुमतियां समयबद्ध करने की मांग रखी। सेमीकंडक्टर एवं इलेक्ट्रॉनिक्स उद्योग, अंतरराष्ट्रीय स्तर के स्टेडियम, बड़े होटल प्रोजेक्ट और 100 से अधिक कमरों वाले होटलों के लिए सुविधाजनक लाइसेंसिंग प्रक्रिया की मांग भी रखी गई।

अलग श्रेणी में शामिल कर प्रोत्साहन देने का सुझाव

रेडी मिक्स कंक्रीट उद्योग को अलग श्रेणी में शामिल कर प्रोत्साहन देने का सुझाव दिया गया। लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने कहा कि औद्योगिक कान्क्लेव से पहले जबलपुर के स्थानीय उद्योगों और संभावित निवेश परियोजनाओं का विस्तृत संकलन तैयार किया जाएगा।

क्षमता और आवश्यकताओं को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत होगी

शहर की वास्तविक औद्योगिक क्षमता और आवश्यकताओं को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया जा सके। जबलपुर से बैठक में शहर के उद्योगपति सौरभ बड़ेरिया, डा.राजेश धीरावाणी, संदीप विजन, आशीष कोठारी, नितिन चंडोक, शंकर नाग्देव, रवि गुप्ता, अखिल मिश्रा, दीपक सेठी समेत कई व्यापारीगण मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- त्विषा शर्मा डेथ केस : पूर्व जिला सत्र न्यायाधीश गिरिबाला सिंह की जमानत पर CBI की आपत्ति