• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

जबलपुर के नवागत कलेक्‍टर अरुण विश्वकर्मा ने बताई भविष्‍य की योजनाएं, प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव के संकेत

कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने कहा कि जिले में चुनौतियां कई हैं, लेकिन उनका उद्देश्य समस्याओं को समझकर समाधान की दिशा में काम करना होगा। जनता से सीधा संवा...और पढ़ें

By Atul ShuklaEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Thu, 15 Oct 2026 08:21:19 PM (IST)Updated Date: Thu, 15 Oct 2026 08:21:19 PM (IST)
जबलपुर के नवागत कलेक्‍टर अरुण विश्वकर्मा ने बताई भविष्‍य की योजनाएं, प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव के संकेत
प्रेसवार्ता में अपनी प्राथमिकताओं को साझा करते नए कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा। नईदुनिया

HighLights

  1. अधिकारियों से मुलाकात कर जिले की व्यवस्थाओं की जानकारी ली
  2. राजस्व, स्वास्थ्य, शिक्षा और यातायात व्यवस्था में सुधार पर जोर
  3. मीडिया से मिलने वाले सुझाव व फीडबैक प्रशासन के लिए उपयोगी

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। जिले की प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव के बाद गुरुवार को नए कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने पदभार ग्रहण कर लिया। दोपहर करीब 12 बजे सड़क मार्ग से जबलपुर पहुंचे कलेक्टर ने सबसे पहले प्रशासनिक जिम्मेदारी संभाली और अधिकारियों से मुलाकात कर जिले की व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

समाधान कराना प्रशासन की कार्यशैली का अहम हिस्सा

अधिकारियों से मुलाकात के बाद वे गौरीघाट पहुंचे, जहां पूजन किया। दोपहर में आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने अपनी प्राथमिकताओं को साझा करते हुए स्पष्ट किया कि आम लोगों से सीधा संवाद स्थापित करना, उनकी समस्याएं सुनना और उनका समय पर समाधान कराना प्रशासन की कार्यशैली का अहम हिस्सा रहेगा।


संवाद जितना बेहतर, निराकरण उतना ही प्रभावी

कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने कहा कि जिले में चुनौतियां कई हैं, लेकिन उनका उद्देश्य समस्याओं को समझकर समाधान की दिशा में काम करना होगा। प्रशासन और आम जनता के बीच संवाद जितना बेहतर होगा, समस्याओं का निराकरण उतना ही प्रभावी तरीके से किया जा सकेगा।

समय पर निराकरण उनकी प्राथमिकता रहेगी

उन्होंने कहा कि राजस्व से जुड़े प्रकरणों का समय पर निराकरण उनकी प्राथमिकता रहेगी। इसके साथ ही स्वास्थ्य, शिक्षा, कानून व्यवस्था और यातायात जैसी व्यवस्थाओं में सुधार पर भी ध्यान दिया जाएगा। जिले के भविष्य से जुड़ी योजनाओं को जमीन पर उतारने के लिए भी प्रयास किए जाएंगे।

खबरों से मिलती है शहर की नब्ज

प्रेसवार्ता के दौरान कलेक्टर ने प्रशासनिक कामकाज में मीडिया की भूमिका को भी महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि शहर में क्या चल रहा है, लोगों को किन समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है और किन व्यवस्थाओं में सुधार की जरूरत है, इसकी जानकारी खबरों के माध्यम से भी मिलती है।

सुझाव और फीडबैक प्रशासन के लिए उपयोगी

मीडिया से मिलने वाले सुझाव और फीडबैक प्रशासन के लिए उपयोगी साबित हो सकते हैं। उन्होंने पत्रकारों से जिले के विकास के लिए सुझाव मांगे और मौजूदा व्यवस्थाओं से जुड़ी समस्याओं को भी जाना।

राजस्व मामलों के निराकरण पर रहेगा जोर

कलेक्टर ने संकेत दिए कि राजस्व संबंधी कार्यों को समय-सीमा में पूरा करना प्राथमिकता में रहेगा। आम लोगों को अपने काम के लिए अनावश्यक परेशानी न हो, इसके लिए व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने की जरूरत है।

कानून व्यवस्था और यातायात सुचारु बनाए रखना भी एजेंडे में

स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी बुनियादी सुविधाओं के साथ कानून व्यवस्था और यातायात को सुचारु बनाए रखना भी प्रशासन के एजेंडे में रहेगा। इसके अलावा जिले के विकास से जुड़ी योजनाओं के क्रियान्वयन पर भी नजर रखी जाएगी।

यह भी पढ़ें- जबलपुर में नवरात्र के चंदे को लेकर विवाद में व्यापारी के बेटे से मारपीट, तोड़फोड़ पर थाने के घेराव की चेतावनी