• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

जबलपुर के सुपरस्पेशलिटी अस्पताल में अगले चार साल की मान्यता के लिए एनएबीएच के मानकों को परखा

सुपरस्पेशियलिटी अस्पताल को दो फरवरी, 2023 को पांच साल के लिए एनएबीएच मान्यता मिली थी, जो एक फरवरी 2027 तक प्रभावी है।

By Deepankar RoyEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Tue, 03 Nov 2026 01:27:32 PM (IST)Updated Date: Tue, 03 Nov 2026 01:27:32 PM (IST)
जबलपुर के सुपरस्पेशलिटी अस्पताल में अगले चार साल की मान्यता के लिए एनएबीएच के मानकों को परखा
सुपर स्पेशलिटी हास्पिटल में निरीक्षण करती एनबीएचएच की टीम। नईदुनिया

HighLights

  1. सर्टिफिकेशन के नवीनीकरण की कवायद
  2. तीन दिन तक चली निरीक्षण प्रक्रिया
  3. गुणवत्ता मानकों के पालन का मूल्यांकन

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल काॅलेज (एनएससीबीएमसी) के सुपरस्पेशलिटी अस्पताल में एनएबीएच मान्यता के नवीनीकरण के लिए तीन दिवसीय निरीक्षण किया गया।

चिकित्सा सुविधाओं और गुणवत्ता मानकों का बारीकी से मूल्यांकन

इस प्रक्रिया में एनएबीएच (नेशनल एक्रेडिटेशन बोर्ड फार हाॅस्पिटल्स एंड हेल्थकेयर प्रोवाइडर्स) की तीन सदस्यीय टीम ने अस्पताल की व्यवस्थाओं, मरीजों को मिल रही चिकित्सा सुविधाओं और गुणवत्ता मानकों के पालन का बारीकी से मूल्यांकन किया। टीम ने शासकीय स्तर पर उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए अस्पताल प्रबंधन की सराहना की।

एनएबीएच के छठे संस्करण के मानकों के अनुरूप निरीक्षण

अब अगले चार साल की मान्यता के लिए एनएबीएच के छठे संस्करण के मानकों के अनुरूप निरीक्षण कराया गया। दल में मुख्य निरीक्षक क्लेयर डी मेलो (गोवा), डाॅ. गीतिका जस्सल (गुरुग्राम) और डाॅ. मनीष कपूर (नई दिल्ली) शामिल रहे।

विस्तृत रिपोर्ट अलग से भेजी जाएगी

निरीक्षण के बाद टीम ने अस्पताल को निर्धारित मानकों के अनुरूप संचालित करने के लिए सुझाव दिए। विस्तृत रिपोर्ट अलग से भेजी जाएगी। इस दौरान एनएससीबीएमसी के अधिष्ठाता डाॅ. नवनीत सक्सेना, सुपरस्पेशियलिटी अस्पताल की संचालक डाॅ. अपर्णा तामस्कर, नोडल अधिकारी डाॅ. रश्मि परिहार सहित चिकित्सकों और अन्य कर्मचारियों की सक्रिय भूमिका रही।


यह भी पढ़ें- जबलपुर में प्रतिबंधित काॅरिडोर में नियम विरुद्ध निर्माण पड़ा भारी, 3610 से अधिक नोटिस जारी

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।