• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

रात को आने वाली काशी और ताप्ती गंगा एक्सप्रेस सुबह पहुंची जबलपुर, यात्री परेशान

शनिवार की देर रात शहर पहुंचने वाली काशी और ताप्ती गंगा एक्सप्रेस रविवार को सुबह जबलपुर पहुंचेगी। गोरखपुर और छपरा में शुक्रवार को तेज बारिश से दोनों ट्...और पढ़ें

By Deepankar RoyEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Sun, 05 Oct 2025 03:06:27 PM (IST)Updated Date: Sun, 05 Oct 2025 03:06:27 PM (IST)
रात को आने वाली काशी और ताप्ती गंगा एक्सप्रेस सुबह पहुंची जबलपुर, यात्री परेशान
रात को आने वाली काशी और ताप्ती गंगा एक्सप्रेस सुबह पहुंची जबलपुर

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। शनिवार की देर रात शहर पहुंचने वाली काशी और ताप्ती गंगा एक्सप्रेस रविवार को सुबह जबलपुर पहुंचेगी। गोरखपुर और छपरा में शुक्रवार को तेज बारिश से दोनों ट्रेनों की चाल प्रभावित हुई। दोनों ट्रेन के मार्ग पर कुछ जगह तेज हवा के कारण पड़े गिरने रेल आवागमन बाधित हुआ है। जिसके कारण शनिवार को दोनों ट्रेनों को रास्ते में रोकना पड़ा। जिससे दोनों ट्रेनें विलंब से चल रही है।

सवा 10 बजे जबलपुर पहुंचती है काशी एक्सप्रेस

ट्रेन क्रमांक 15018 गोरखपुर-एलटीटी काशी एक्सप्रेस लगभग 10 घंटे और ट्रेन क्रमांक 19046 उधना-छपरा ताप्तीगंगा एक्सप्रेस लगभग 11 घंटे लेट है। काशी एक्सप्रेस रात को सवा 10 बजे जबलपुर पहुंचती है। वहीं, ताप्तीगंगा एक्सप्रेस मध्यरात्रि को 1.10 बजे जबलपुर पहुंचती है। दोनों ट्रेन के रविवार को सुबह सात बजे तक जबलपुर पहुंचने की संभावना थी।


यात्री अचानक विलंब से हुए परेशान

गोरखपुर-छपरा में वर्षा के कारण प्रभावित हुए रेल मार्ग के कारण जबलपुर होकर जाने वाली कुछ अन्य ट्रेनें भी प्रभावित है। ट्रेन क्रमांक 12166 गोरखपुर-एलटीटी और ट्रेन क्रमांक 11038 गोरखपुर-पुणे एक्सप्रेस भी अपने निर्धारित समय से पांच से तीन घंटे तक विलंब से चल रही है। इन दोनों ट्रेन के भी जबलपुर सुबह सात से आठ बजे के बीच पहुंचने का अनुमान है। रेलवे की ओर से ट्रेन के विलंब से चलने की सूचना आरक्षण कराने वाले यात्रियों के फोन पर प्रेषित की गई है। वहीं, काशी एक्सप्रेस में बीच के स्टेशनों में आवाजाही करने वाले यात्री अचानक विलंब से परेशान हुए।

इसे भी पढ़ें... छिंदवाड़ा में बच्चों की मौत के मामले में डॉक्टर गिरफ्तार, दवा कंपनी पर केस; जबलपुर में कटारिया फार्मा को कर रहे सील