• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

काशी एक्सप्रेस से महिला गायब होने से मचा हड़कंप! निकली अफवाह, इटारसी में उतरकर खुद चली गई थी मायके

प्रयागराज से मुंबई जा रही काशी एक्सप्रेस से जबलपुर स्टेशन पर एक 26 वर्षीय महिला के अचानक गायब होने की खबर से हड़कंप मच गया। परिजनों ने मामले की सूचना ...और पढ़ें

By Sunil dahiyaEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Sun, 04 Oct 2026 06:47:25 PM (IST)Updated Date: Sun, 04 Oct 2026 06:47:25 PM (IST)
काशी एक्सप्रेस से महिला गायब होने से मचा हड़कंप! निकली अफवाह, इटारसी में उतरकर खुद चली गई थी मायके
काशी एक्सप्रेस

HighLights

  1. काशी एक्सप्रेस से महिला के गायब होने से जबलपुर में हड़कंप
  2. जांच में खुलासा: महिला बिना बताए इटारसी में उतर मायके गई
  3. कोर्ट में बयान के बाद GRP ने महिला को पिता के सुपुर्द किया

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। प्रयागराज से मुंबई जा रही काशी एक्सप्रेस से जबलपुर स्टेशन पर एक 26 वर्षीय महिला के अचानक गायब होने की खबर से हड़कंप मच गया। परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद जीआरपी जबलपुर ने महिला की तलाश शुरू की। जांच में सामने आया कि महिला का अपहरण नहीं हुआ था, बल्कि वह इटारसी स्टेशन पर ट्रेन से उतरकर अपनी मर्जी से मायके चली गई थी।

पुलिस पूछताछ और वैधानिक कार्रवाई: महिला ने खुद मायके जाने की बात स्वीकार की

जीआरपी के अनुसार, थाना जबलपुर में अपराध क्रमांक 522/26, धारा 140(3) बीएनएस के तहत मामले की जांच की जा रही थी। इसी बीच महिला शालिनी मिश्रा एक अक्टूबर को अपने पिता के साथ थाने पहुंची। पूछताछ में उसने बताया कि वह गाड़ी संख्या 15018 काशी एक्सप्रेस से प्रयागराज से मुंबई जा रही थी। इटारसी स्टेशन पर उसने ट्रेन से उतरने के बाद अपनी इच्छा से मायके जाने का फैसला किया।


महिला ने पुलिस को बताया कि उसके साथ किसी तरह की जोर-जबरदस्ती नहीं हुई और न ही उसके साथ कोई अपराध हुआ है। इसके बाद पुलिस ने उसका स्वास्थ्य परीक्षण कराया और न्यायालय में धारा 183 बीएनएसएस के तहत उसके बयान दर्ज कराए।

न्यायालय में महिला ने अपने पिता के साथ जाने की इच्छा जताई। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी करने के बाद जीआरपी ने महिला को उसके पिता के सुपुर्द कर दिया। मामले में पुलिस की अग्रिम विवेचना जारी है।

जीआरपी जबलपुर टीम की सराहनीय भूमिका

पुलिस अधीक्षक रेल जबलपुर सुंदर सिंह कनेश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रेल आशुतोष मिश्रा और उप पुलिस अधीक्षक रेल विजय गुठरिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी संजीवनी राजपूत की टीम ने महिला की तलाश और मामले की कार्रवाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। टीम में प्रधान आरक्षक मनोज मिश्रा, अरुण तिवारी, परशुराम, रविकांत रजक, ओम प्रकाश बघेल, सागर उपाध्याय शामिल रहे।

यह भी पढ़ें- मध्य प्रदेश में वोटर लिस्ट पर 'महासंग्राम': नाम जुड़वाने की मची होड़, कांग्रेस की हर बूथ पर पैनी नजर