
नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। तिलवारा थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात रंजिश के चलते कार सवार बदमाशों ने तिलवारा पुल पर एक युवक और उसके साथी को रोका। घेरकर उस पर चाकू से हमला कर दिया। इसके बाद आरोपित घायल युवक का जबरन अपहरण कर उसे कार में बैठाकर खमरिया की ओर ले गए।
घायल हालत में रांझी अस्पताल के बाहर छोड़कर फरार हो गए। नया मोहल्ला निवासी कामरान अली (24) आपराधिक प्रवृत्ति का है। बुधवार रात वह अपने साथी राहुल शर्मा के साथ तिलवारा स्थित एक ढाबे पर खाना खाने गया था। दोनों मोपेड से वापस लौट रहे थे।
जैसे ही वे तिलवारा पुल पर पहुंचे, तभी कार सवार अमन, बहत्तर सिंह, निक्की और उनके अन्य साथियों ने उनकी मोपेड के सामने कार लगाकर रास्ता रोक लिया। आरोपितों ने पहले कामरान और राहुल के साथी के साथ अभद्रता की। उसके बाद उनके बीच कहासुनी बढ़ी ओर तभी आरोपितों ने चाकू से हमला कर दिया।
हमले में राहुल शर्मा के कान पर चोट आई और जान बचाने के लिए वह मौके से भाग निकला। आरोपितों ने कामरान को घेर लिया ओर उसके पेट में चाकू मारने का प्रयास किया, लेकिन धक्का-मुक्की में चाकू उसकी पीठ में धंस गया। घायल कामरान को आरोपित जबरन कार में बैठाकर अपने साथ ले गए।
आरोपितों ने चलती कार के भीतर कामरान के साथ जमकर मारपीट की। जब उसकी हालत गंभीर हो गई तो आरोपित उसे रांझी अस्पताल के पास छोड़कर फरार हो गए। घायल ने स्वजन को घटना की सूचना दी, जिसके बाद स्वजन आकर उसे मेडिकल अस्पताल लेकर गए, जहां उसका उपचार जारी है।
तिलवारा थाना पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ अपहरण, मारपीट और जानलेवा हमले सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में घटना के पीछे पुरानी रंजिश सामने आई है।
विजय नगर थाना क्षेत्र में जिम से बुलाकर एक युवक पर जानलेवा हमला किया गया। सनातन चौक के आकर्ष टाउनशिप निवासी अग्रिम मिश्रा मंगलवार को अपनी जिम एवाल्व फिटनेश में था। रात लगभग साढ़े आठ बजे उlके दोस्त इहान धोंधिया ने फोन कर कुछ काम से ट्रांयगेल पार्क के पास बुलाया।
इस पर अग्रिम अपनी मोपेड से ट्रायंगेल पार्क पहुंचा, जहां पर पहले से खड़ा जीत मिश्रा अपने 13-14 साथियों के साथ खड़ा था। वह आकर अचानक विवाद करने लगा। बंदूक की बट चाकू और बसेबाल बैट से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
आरोपित उसे जबरन कार में बैठाकर ले जाने का प्रयास किया, लेकिन वह शेल्बी अस्पताल के सामने चलती कार से कूदकर अस्पताल में घुस गया हमलावर वहां भी पहुंच गए और मारपीट कर फरार हो गए। विजय नगर पुलिस ने आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें- स्वयं को सनातनी मुस्लिम बताने वाली इंटरनेट मीडिया इनफ्लुएंसर नाजिया इलाही के खिलाफ जबलपुर में FIR