
नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। शासकीय स्कूलों में पदस्थ माध्यमिक शिक्षकों को टैबलेट खरीदने के लिए अंतिम अवसर दिया गया है।
स्टार्स परियोजना के तहत सत्र 2024-25 में माध्यमिक शिक्षकों को टैबलेट खरीदने के लिए प्रविधान किया गया था। इसके तहत एजुकेशन पोर्टल 3.0 पर टैबलेट प्रतिपूर्ति की प्रक्रिया संचालित की जा रही है, लेकिन यह सुविधा केवल 31 दिसंबर 2026 तक ही उपलब्ध रहेगी।
ऐसे में जिन शिक्षकों ने अब तक टैबलेट नहीं खरीदे हैं, उन्हें निर्धारित समय सीमा में खरीद और भुगतान की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
इस संबंध में जिला परियोजना समन्वयकों को जारी निर्देश में कहा गया है कि संलग्न सूची में शामिल टैबलेट नहीं खरीदने वाले माध्यमिक शिक्षकों को सूचित कर आवश्यक कार्रवाई कराई जाए।
शिक्षकों को 31 दिसंबर तक टैबलेट खरीदने के साथ भुगतान एवं प्रतिपूर्ति की प्रक्रिया भी पूरी करनी होगी। इसके अलावा इसी तारीख तक ब्लाक स्तर से शत-प्रतिशत सत्यापन करना अनिवार्य किया गया है।
निर्देश में स्पष्ट किया गया है कि निर्धारित समय सीमा में सत्यापन नहीं होने से यदि किसी शिक्षक का भुगतान लंबित रहता है तो इसके लिए संबंधित बीआरसीसी जिम्मेदार होंगे। स्टार्स परियोजना 31 दिसंबर 2027 को समाप्त हो रही है, इसके बाद परियोजना के तहत किसी भी तरह का व्यय नहीं किया जा सकेगा।
यह भी पढ़ें- हाई कोर्ट जजों की नियुक्ति में आरक्षण की मांग वाली याचिका खारिज, सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देगी