• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

'सनातन क्रांति से विश्व में शांति आएगी', जबलपुर में बोले पंडित धीरेन्द्र शास्त्री, 500 किमी की पदयात्रा से देंगे सनातन एकता का संदेश

पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने बताया कि सनातन एकता के उद्देश्य से पांच दिन में 500 किलोमीटर की यात्रा निकाली जाएगी।

By Atul ShuklaEdited By: Nitin Kumar
Publish Date: Wed, 23 Sep 2026 08:21:26 AM (IST)Updated Date: Wed, 23 Sep 2026 08:22:03 AM (IST)
'सनातन क्रांति से विश्व में शांति आएगी', जबलपुर में बोले पंडित धीरेन्द्र शास्त्री, 500 किमी की पदयात्रा से देंगे सनातन एकता का संदेश
धीरेन्द्र शास्त्री ने कहा- सनातन एकता का देंगे संदेश, (नईदुनिया)

HighLights

  1. जबलपुर में बोले पंडित धीरेन्द्र शास्त्री
  2. राष्ट्रवाद के लिए सनातन होगा एकजुट
  3. 500 किमी तक निकालेंगे पदयात्रा

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री मंगलवार को जबलपुर प्रवास पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सनातन एकता और राष्ट्रवाद को लेकर प्रस्तावित पदयात्रा एवं रथयात्रा की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सनातन समाज को जात-पात से ऊपर उठकर राष्ट्रवाद के लिए जागरूक होना होगा।

पांच जिलों से गुजरेगी पदयात्रा

पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने बताया कि सनातन एकता के उद्देश्य से पांच दिन में 500 किलोमीटर की यात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा मध्यप्रदेश के छतरपुर, पन्ना, टीकमगढ़, सागर और दमोह सहित पांच जिलों से होकर गुजरेगी। यात्रा के दौरान चार स्थानों पर रात्रि विश्राम होगा। इन स्थानों पर हनुमानजी के संकटनाशन हवन का आयोजन भी किया जाएगा।


यह भी पढ़ें- चिप डिजाइन और ड्रोन का हब बनेगा एमपी! CM मोहन यादव का बेंगलुरु में बड़ा एलान, 500 करोड़ के निवेश प्रस्ताव

सनातनी लेंगे एकता की शपथ

उन्होंने बताया कि यात्रा में शामिल होने वाले सनातनी भारत की एकता के लिए शपथ लेंगे। शास्त्री ने कहा कि “भारत में सनातनी एक होगा तो भारत नेक होगा और जब सनातन की क्रांति होगी तो विश्व में शांति होगी।” उन्होंने समाज से जातिगत भेदभाव से ऊपर उठकर एकजुट होने का आह्वान किया।

यह भी पढ़ें- ग्वालियर में फिर भड़का गैंगवार: रेसकोर्स रोड पर रंजिश में छोटू राजावत की गोलियों से भूनकर हत्या, हजीरा इलाके में भारी तनाव