• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

एमपी पावर जनरेटिंग कंपनी की बड़ी पहल, 464.55 करोड़ से गांधी सागर पावर हाउस को मिलेगा नया जीवन

मध्य प्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी गांधी सागर की पांचों 23-23 मेगावाट क्षमता वाली इकाइयों का नवीनीकरण व आधुनिकीकरण करेगी।

By Digital DeskEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Sat, 05 Sep 2026 10:35:16 PM (IST)Updated Date: Sun, 06 Sep 2026 07:22:58 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
एमपी पावर जनरेटिंग कंपनी की बड़ी पहल, 464.55 करोड़ से गांधी सागर पावर हाउस को मिलेगा नया जीवन
गांधी सागर जल विद्युत गृह का होगा कायाकल्प।

HighLights

  1. गांधी सागर जल विद्युत गृह का होगा कायाकल्प
  2. बढ़ेगी गांधी सागर की बिजली उत्पादन क्षमता
  3. 115 से बढ़कर 121.25 मेगावाट होगी कुल क्षमता

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। वर्षों से पुरानी मशीनरी, तकनीकी समस्याओं और बाढ़ की मार झेल रहे गांधी सागर जल विद्युत गृह को अब नया जीवन देने की तैयारी है। मध्य प्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी गांधी सागर की पांचों 23-23 मेगावाट क्षमता वाली इकाइयों का नवीनीकरण व आधुनिकीकरण करेगी। इसके लिए राज्य सरकार ने 464.55 करोड़ रुपये की संशोधित लागत को मंजूरी दी है।

पांचों इकाइयों की कुल स्थापित क्षमता 115 मेगावाट

इसके बाद प्रत्येक इकाई की उत्पादन क्षमता में करीब 1.25 मेगावाट की वृद्धि होने का दावा कंपनी ने किया है। वर्तमान में गांधी सागर जल विद्युत गृह की पांचों इकाइयों की कुल स्थापित क्षमता 115 मेगावाट है। प्रत्येक इकाई की क्षमता 23 मेगावाट है। आधुनिकीकरण के बाद प्रत्येक इकाई में 1.25 मेगावाट की वृद्धि होने पर कुल क्षमता करीब 121.25 मेगावाट हो जाएगी। यानी बिजलीघर की स्थापित क्षमता में करीब 6.25 मेगावाट की बढ़ोतरी होगी।


2019 की बाढ़ में पांचों इकाइयां हुई थीं जलमग्न

विधानसभा में दिए गए सरकारी जवाब के अनुसार, 14 सितंबर 2019 को पांचों इकाइयां जलमग्न हो गई थीं। पानी उतरने के बाद मरम्मत और परीक्षण के जरिए कुछ इकाइयों को दोबारा चालू किया गया, लेकिन बिजलीघर पहले की तरह पूरी क्षमता से नियमित उत्पादन नहीं कर सका था। यह भी सामने आया कि बिजलीघर की इकाइयां उस समय करीब 58 वर्ष पुरानी हो चुकी थीं, जबकि सामान्य तौर पर जल विद्युत इकाइयों का सेवा जीवन करीब 35 वर्ष माना जाता है।

1960 से 1962 के बीच स्थापित की गई इकाइयों से नवंबर 2024 में पांच में से केवल दो इकाइयों से करीब 29.5 मेगावाट बिजली का उत्पादन हो रहा था। फिलहाल गांधी सागर की दूसरी इकाई करीब दो साल से पानी में डूबी रहने के कारण बंद है। दूसरी ओर अन्य इकाइयों में भी लगातार संचालन और पुरानी तकनीक के कारण आधुनिकीकरण की जरूरत महसूस की जा रही थी।

यह भी पढ़ें- इंदौर में मेट्रो के नए चरण से बदलेगी महानगर क्षेत्र की तस्वीर, पीथमपुर से उज्जैन-मक्सी तक जुड़ेंगे

मार्च 2027 से शुरू होगा नवीनीकरण का काम

परियोजना से जुड़े अधिकारियों के अनुसार निर्माण कार्य मार्च 2027 से शुरू होने की संभावना है। पहली इकाई पर काम शुरू होने के बाद करीब छह माह में कार्य पूरा कर उसे सितंबर 2027 में कमीशन करने का लक्ष्य रखा गया है। गांधी सागर जल विद्युत परियोजना की बिजली उत्पादन में मध्यप्रदेश और राजस्थान की 50-50 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।