‘2222 गैंग’ के नाम से रील बना रहा था, जबलपुर की तिलवारा पुलिस ने दबोचा, बटनदार चाकू बरामद
सोशल मीडिया पर हथियार लहराकर खुद को बड़ा बदमाश बताने और क्षेत्र में दहशत फैलाने की कोशिश करना एक युवक को भारी पड़ गया।
Publish Date: Mon, 21 Sep 2026 10:31:03 PM (IST)Updated Date: Mon, 21 Sep 2026 10:31:03 PM (IST)
पूछताछ और कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया, जहां से जेल भेजा। सौजन्य एआईHighLights
- एटाखेड़ा के संजय उइके को गिरफ्तार कर जेल भेजा
- खुलेआम चाकू लहराते हुए नजर आ रहा था
- पुष्टि होने पर घेराबंदी कर आरोपित को पकड़ा
नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। तिलवारा पुलिस ने सोशल मीडिया पर चाकू के साथ रील बनाकर प्रसारित करने वाले एटाखेड़ा निवासी संजय उइके को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने आरोपित के कब्जे से अवैध बटनदार चाकू बरामद किया है।
खुलेआम चाकू लहराते हुए नजर आ रहा था
आरोपी सोशल मीडिया पर ‘2222 गैंग’ के नाम से वीडियो और रील बनाकर प्रसारित कर रहा था। इनमें वह खुलेआम चाकू लहराते हुए नजर आ रहा था।
साइबर सेल की निगाह आरोपित की गतिविधियों पर पड़ी
पुलिस की साइबर सेल की निगाह आरोपित की गतिविधियों पर पड़ी, जिसके बाद पुलिस ने उसके संबंध में जानकारी जुटाई। पुष्टि होने पर तिलवारा पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपित को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से बटनदार चाकू बरामद हुआ।