• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

जबलपुर में रेलवे प्लेटफॉर्म पर मोटरसाइकिल लेकर पहुंचा व्यक्ति, आरपीएफ ने पकड़ा, केस दर्ज

जबलपुर शहर के मुख्य रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर छह पर एक व्यक्ति मोटरसाइकिल लेकर पहुंच गया। होमगार्ड आरक्षक ने उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह अनदेखी कर प्लेटफॉर्म पर प्रवेश कर गया।

By Deepankar RoyEdited By: Mohan Kumar
Publish Date: Thu, 12 Nov 2026 08:23:01 PM (IST)Updated Date: Thu, 12 Nov 2026 08:28:37 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
जबलपुर में रेलवे प्लेटफॉर्म पर मोटरसाइकिल लेकर पहुंचा व्यक्ति, आरपीएफ ने पकड़ा, केस दर्ज
जबलपुर में रेलवे प्लेटफॉर्म पर मोटरसाइकिल लेकर पहुंचा व्यक्ति

HighLights

  1. रेलवे प्लेटफॉर्म पर बाइक लेकर पहुंचा व्यक्ति
  2. आरपीएफ ने पकड़ा, केस दर्ज
  3. रेल अधिनियम के तहत मामला दर्ज

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। शहर के मुख्य रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर छह पर एक व्यक्ति मोटरसाइकिल लेकर पहुंच गया। वीआइपी गेट पर ड्यूटी कर रहे होमगार्ड आरक्षक ने उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह सुरक्षा निर्देशों की अनदेखी कर मोटरसाइकिल सहित प्लेटफार्म पर प्रवेश कर गया। घटना की जानकारी मिलते ही सक्रिय हुई रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की टीम ने उसे मोटरसाइकिल सहित पकड़ लिया।

रोकने के बाद भी नहीं माना युवक

घटना बुधवार रात करीब 10:15 बजे की है। प्लेटफार्म नंबर छह के जन आहार गेट पर होमगार्ड आरक्षक रूपेश यादव ड्यूटी पर तैनात थे। उन्होंने मोटरसाइकिल लेकर पहुंच रहे व्यक्ति को प्लेटफार्म पर जाने से रोका, लेकिन वह नहीं माना। सूचना पर सहायक उप निरीक्षक धीरज कुमार स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे और उसे पकड़कर आरपीएफ पोस्ट ले आए।


यह भी पढ़ें- रायपुर-बिलासपुर के बीच ट्रेन में आतिशबाजी करने का मामला, आरोपी सुरजीत गिरफ्तार; रेलवे एक्ट में केस दर्ज

आरोपी ने स्वीकार की अपनी गलती

गनीमत यह रही कि यात्रियों के पैदल आवाजाही के लिए निर्धारित क्षेत्र में मोटरसाइकिल लेकर आरोपित के प्रवेश से कोई क्षति नहीं हुई। आरपीएफ पोस्ट प्रभारी राजीव खरब ने बताया कि पूछताछ में आरोपित की पहचान रामपुर के शंकर शाह नगर निवासी सौरव मिश्रा (39) के रूप में हुई। उसने प्लेटफार्म पर मोटरसाइकिल खड़ी करने और अनधिकृत प्रवेश की बात स्वीकार की।

आरपीएफ ने आरोपित के विरुद्ध रेल अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज किया। घटना में प्रयुक्त बाइक (एमपी 20 एनक्यू 5910) जब्त की गई। नोटिस और वैधानिक कार्रवाई के बाद उसे पाबंद कर छोड़ दिया गया।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।