• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

सर्द सीजन में पहली बार 13.4 डिग्री पर पारा, जबलपुर समेत आसपास के जिलों में अब जोर पकड़ेगी ठंड

एक नया पश्चिमी विक्षोभ 10 नवंबर की रात्रि से उत्तर-पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना है। इसके प्रभाव से हिमालय में बर्फबारी होगी और मैदानी इलाकाें में ठंड का असर बढ़ने लगेगा।

By Sunil dahiyaEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Tue, 10 Nov 2026 08:17:58 AM (IST)Updated Date: Tue, 10 Nov 2026 08:17:58 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
सर्द सीजन में पहली बार 13.4 डिग्री पर पारा, जबलपुर समेत आसपास के जिलों में अब जोर पकड़ेगी ठंड
वीरांगना रानी दुर्गावती फ्लाई ओवर से गुजरते ड्राइवर। नईदुनिया

HighLights

  1. पहाड़ाें में सक्रिय हो रह पश्चिमी विक्षोभ
  2. मौसम पूरी तरहसे शुष्क हो गया है
  3. मैदानी इलाकाें में ठंड का असर बढ़ेगा

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। दिन में हल्की गर्माहट के बीच रात में ठंड का असर बढ़ रहा है। हवा का रुख उत्तरी-पूर्वी हो गया है। सोमवार को अधिकतम तापमान 31.7 डिग्री दर्ज किया गया।

रात का न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज

वहीं सर्द सीजन में पहली बार रात का न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके पहले छह नवंबर को न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस था।

आसपास के क्षेत्रों के ऊपर वायुमंडलीय चक्रवाती परिसंचरण

मौसम विभाग के अनुसार जबलपुर और आसपास के जिलों में सर्दी अभी जोर पकड़ेगी। वर्तमान में उत्तर हरियाणा एवं आसपास के क्षेत्रों के ऊपर वायुमंडलीय चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है।

ओडिशा, छत्तीसगढ़ एवं झारखंड से गुजर रही द्रोणिका

उत्तर-पश्चिमी राजस्थान एवं आसपास के क्षेत्रों के ऊपर भी वायुमंडलीय चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। एक द्रोणिका दक्षिणी तटीय आंध्र प्रदेश से उत्तर-पूर्वी उत्तर प्रदेश तक विस्तृत है, जो ओडिशा, छत्तीसगढ़ एवं झारखंड से होकर गुजर रही है।

मैदानी इलाकाें में ठंड का असर बढ़ने लगेगा

एक नया पश्चिमी विक्षोभ 10 नवंबर की रात्रि से उत्तर-पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना है। इसके प्रभाव से हिमालय में बर्फबारी होगी और मैदानी इलाकाें में ठंड का असर बढ़ने लगेगा।

मौसम शुष्क रहेगा

सूर्योदय- 6:19

सूर्यास्त- 5: 29

तापमान

अधिकतम -31.7

न्यूनतम - 13.4

आर्दता-67

-58

मौसम का पूर्वानुमान- मौसम शुष्क रहेगा

जबलपुर

दिनांक- अधिकतम - न्यूनतम

11 नवंबर - 33.0 - 14.0

कटनी

11 नवंबर - 28.0 - 16.0

मंडला

11 नवंबर - 32.0 - 13.0

यह भी पढ़ें- ‘स्वच्छता’ में 10 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों में जबलपुर की छलांग, एक से तीन के बीच में रैंक पक्की


एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।