• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

दिल्ली से जबलपुर पहुंची फ्लाइट में यात्रियों के बीच मारपीट, एयरपोर्ट लाउंज में मचा हंगामा, FIR दर्ज

दिल्ली से जबलपुर पहुंची इंडिगो की फ्लाइट (6ई-6038) के दो यात्रियों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है।

By Deepankar RoyEdited By: Akash Pandey
Publish Date: Fri, 26 Jun 2026 09:12:05 PM (IST)Updated Date: Fri, 26 Jun 2026 09:12:05 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
दिल्ली से जबलपुर पहुंची फ्लाइट में यात्रियों के बीच मारपीट, एयरपोर्ट लाउंज में मचा हंगामा, FIR दर्ज
दिल्ली से जबलपुर पहुंची फ्लाइट में यात्रियों के बीच मारपीट( फाइल फोटो)

HighLights

  1. दिल्ली से जबलपुर पहुंची इंडिगो फ्लाइट के दो यात्रियों के बीच सामान उतारने को लेकर विवाद
  2. धक्का-मुक्की और मारपीट, मौके पर सीआईएसएफ और एयरपोर्ट स्टाफ ने कराया बीच-बचाव
  3. अधिवक्ता की शिकायत पर एफआईआर दर्ज, पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। डुमना एयरपोर्ट पर शुक्रवार सुबह दिल्ली से जबलपुर पहुंची इंडिगो की फ्लाइट (6ई-6038) के दो यात्रियों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। विवाद सामान उतारने के दौरान हुई कहासुनी से शुरू हुआ और देखते ही देखते धक्का-मुक्की व हाथापाई में बदल गया।

घटना के बाद एयरपोर्ट लाउंज में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर एयरपोर्ट प्रबंधन, सीआईएसएफ और एयरलाइन कर्मचारियों ने हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों को अलग कराया। मामले में खमरिया थाने में एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।


क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता और मूल रूप से कोलकाता निवासी सुहान मुखर्जी अपने तीन वर्षीय बेटे और केयरटेकर के साथ दिल्ली से जबलपुर पहुंचे थे। यहां से उन्हें बांधवगढ़ जाना था। उसी फ्लाइट से दिल्ली निवासी योगेश बंसल भी जबलपुर पहुंचे थे और उनका गंतव्य भी बांधवगढ़ था।

बैगेज बेल्ट पर सामान लेते समय योगेश बंसल का धक्का सुहान मुखर्जी को लग गया। इस पर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर योगेश बंसल ने अधिवक्ता के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट की। घटना के दौरान अधिवक्ता का तीन वर्षीय बेटा भी उनके साथ मौजूद था, जिससे वहां मौजूद अन्य यात्री भी घबरा गए।

अधिकारियों ने दोनों पक्षों से लिखित शिकायत ली

घटना के बाद एयरपोर्ट अधिकारियों ने दोनों पक्षों से लिखित शिकायत ली। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। अधिवक्ता सुहान मुखर्जी ने खमरिया थाने में योगेश बंसल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। वहीं, योगेश बंसल एयरपोर्ट से सीधे बांधवगढ़ के लिए रवाना हो गया।

मामला दर्ज कर लिया गया है

खमरिया थाना प्रभारी राजकुमार खटीक ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। एयरपोर्ट पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज, एयरलाइन कर्मचारियों और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। जांच के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- Monsoon on MP: भोपाल-इंदौर समेत 40 से अधिक जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 60 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।