• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Mohan Cabinet Meeting: जबलपुर में मोहन कैबिनेट की पहली बैठक आज, साइबर तहसील का होगा प्रस्तुतीकरण

First meeting of Mohan cabinet: मोहन कैबिनेट की पहली औपचारिक बैठक बुधवार को जबलपुर में होगी। कानून व्यवस्था और विकास कार्यों को लेकर संभागीय समीक्षा ब...और पढ़ें

By Neeraj PandeyEdited By: Neeraj Pandey
Publish Date: Tue, 02 Jan 2024 09:49:20 PM (IST)Updated Date: Wed, 03 Jan 2024 09:02:42 AM (IST)
Mohan Cabinet Meeting: जबलपुर में मोहन कैबिनेट की पहली बैठक आज, साइबर तहसील का होगा प्रस्तुतीकरण
जबलपुर में मोहन कैबिनेट की औपचारिक बैठक

HighLights

  1. जबलपुर में होगी मोहन कैबिनेट की औपचारिक बैठक
  2. साइबर तहसील व्यवस्था का राजस्व विभाग करेगा प्रस्तुतीकरण
  3. जबलपुर संभाग की कानून व्यवस्था और विकास कार्यों की होगी समीक्षा

राज्य ब्यूरो,भोपाल। मोहन कैबिनेट की पहली औपचारिक बैठक बुधवार को जबलपुर के शक्ति भवन में होगी। इसमें साइबर तहसील व्यवस्था को लेकर राजस्व विभाग प्रस्तुतीकरण करेगा। यह व्यवस्था पूरे प्रदेश में लागू की जानी है। इसमें रजिस्ट्री के साथ ही नामांतरण भी हो जाएगा, जिससे आमजन को राजस्व कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने होंगे। इसके साथ ही जबलपुर संभाग की कानून व्यवस्था और विकास कार्यों की समीक्षा भी होगी।

तेंदूपत्ता श्रमिकों का पारिश्रमिक

जन आभार यात्रा के साथ गैरिसन मैदान में विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन और कार्यकर्ताओं से चर्चा भी होगी। जानकारी के अनुसार कैबिनेट में तेंदूपत्ता श्रमिकों का पारिश्रमिक तीन हजार रुपये से बढ़ाकर चार हजार रुपये प्रति मानक बोरा किए जाने और राज्यपाल मंगुभाई पटेल के अभिभाषण का अनुसमर्थन किया जाएगा। अपर मुख्य सचिव का एक पद फरवरी तक निरंतर रखने और विभागीय जांच से जुड़े कुछ प्रस्ताव भी निर्णय के लिए रखे जाएंगे।


सायबर तहसील का प्रस्तुतीकरण

प्रदेश में राजस्व प्रशासन में सुधार के लिए लागू की जा रही सायबर तहसील व्यवस्था को लेकर प्रस्तुतीकरण होगा। सरकार ने आमजन की सुविधा के लिए सायबर तहसील व्यवस्था को पूरे प्रदेश में लागू करने का निर्णय लिया है। इसकी शुरुआत पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर 27 मई 2022 को दतिया एवं सीहोर दो जिले में की गई थी। इसके बाद इंदौर, हरदा, डिंडौरी, सागर, आगर मालवा, बैतूल, उमरिया, श्योपुर, विदिशा एवं ग्वालियर जिले में प्रभावशील की गई।

विकसित भारत संकल्प यात्रा का प्रस्तुतीकरण

बैठक में विकसित भारत संकल्प यात्रा का प्रस्तुतीकरण भी किया जाएगा। कैबिनेट बैठक से पहले मुख्यमंत्री वीरागंना रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। इसके बाद कानून व्यवस्था और विकास कार्यों को लेकर संभागीय समीक्षा बैठक होगी। जन आभार यात्रा और फिर गैरिसन मैदान में विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन और कार्यकर्ताओं से चर्चा होगी। बैठक में भाग लेने के लिए मुख्यमंत्री मंगलवार शाम को ही जबलपुर जाने वाले थे, लेकिन वे अब बुधवार सुबह ही पहुंचेंगे।

जबलपुर में रचेगा इतिहास

उधर, जबलपुर में कैबिनेट बैठक आयोजित करने को लेकर राज्य सभा सदस्य विवेक तन्खा ने एक्स पर पोस्ट किया कि मेरे आग्रह पर इतिहास में पहली बार तत्कालीन मुख्यमंत्री कमल नाथ ने जबलपुर में कैबिनेट बैठक की थी। विधानसभा चुनाव के समय पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ से कांग्रेस की सरकार बनने पर जबलपुर में फिर कैबिनेट बैठक करने का वादा लिया था।

तन्खा ने आगे लिखा कि मुझे खुशी है कि मोहन यादव जी की भाजपा सरकार मेरे इस संकल्प को पूरा कर रही है। मुझे जबलपुर से प्रेम है और इसकी उपेक्षा से नाराज था। लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह और अन्य विधायकों के प्रयासों से जबलपुर फिर इतिहास रचेगा। विदेश में न होता तो इस ऐतिहासिक क्षण का आनंद अवश्य उठाता।