• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

जबलपुर में साइबर ठगी : फोटो दिखाकर तो कहीं ऑनलाइन खरीदारी कर रकम निकाली

यूपीआई ट्रांजेक्शन से लेकर मोबाइल हैकिंग तक के जरिए लोगों की मेहनत की कमाई पर हाथ साफ किया जा रहा है। मोबाइल पर ट्रांजेक्शन का कोई मैसेज भी नहीं आया था।

By Deepankar RoyEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Thu, 05 Nov 2026 09:49:02 AM (IST)Updated Date: Thu, 05 Nov 2026 09:49:02 AM (IST)
जबलपुर में साइबर ठगी : फोटो दिखाकर तो कहीं ऑनलाइन खरीदारी कर रकम निकाली
पुलिस ने सभी मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सौजन्‍य एआई

HighLights

  1. किसान के 95 हजार, मोबाइल व्यापारी के 80 हजार
  2. फल विक्रेता के एक लाख रुपये उड़ाए
  3. एलएलबी छात्र भी साइबर ठगी का शिकार

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। साइबर ठगों ने लोगों को ठगने के लिए नए-नए तरीके अपना रखे हैं। कहीं आनलाइन खरीदारी के नाम पर भरोसा जीतकर रकम ऐंठी जा रही है, तो कहीं मोबाइल पर आई फोटो देखने के बाद खाते से पैसे पार हो रहे हैं।

सभी मामले में एफआईआर दर्ज

शहर में सामने आए चार मामलों में ठगों ने किसान, मोबाइल कारोबारी, फल विक्रेता और एलएलबी के छात्र को निशाना बनाकर लाखों रुपये की चपत लगाई। पुलिस ने सभी मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यूपीआइ से किसान के 95 हजार पार

बरगी थाना क्षेत्र के ग्राम समद पिपरिया निवासी किसान राजेश पटेल (40) के बैंक खाते से 95 हजार रुपये दो खातों में ट्रांसफर कर लिए गए। राजेश गौर में खरीदारी करने गया था, जहां उसने 2100 और पांच हजार रुपये का भुगतान किया। बाद में खाते में रकम कम मिलने पर बैंक पहुंचा, जहां धोखाधड़ी का पता चला। मोबाइल पर ट्रांजेक्शन का कोई मैसेज भी नहीं आया था।


फोटो देखते ही हैक हुआ मोबाइल

अधारताल थाना क्षेत्र के आनंद नगर रजा चौक निवासी फल विक्रेता रसीद खान (39) को एक नवंबर को अज्ञात नंबर से काल आया। मोबाइल पर फोटो आने की बात कहकर उसे देखने के लिए कहा गया। फोटो देखने के बाद मोबाइल हैक हो गया और खाते से एक लाख रुपये दूसरे खाते में ट्रांसफर कर दिए गए।

मोबाइल खरीदने के नाम पर 80 हजार की ठगी

घमापुर थाना क्षेत्र के सिंगल क्वार्टर निवासी मोबाइल व्यापारी विनोद कुमार (52) ने 18 अक्टूबर को मुंबई की ज्योति टेलीकाम का आनलाइन विज्ञापन देखा। फोन के होलसेल व्यापारी के नाम पर संपर्क करने के बाद उसने 80 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए, लेकिन न तो मोबाइल मिले और न ही रकम वापस हुई।

एलएलबी छात्र के खाते से 70 हजार गायब

अधारताल क्षेत्र के सुहागी निवासी एलएलबी छात्र भावेश दरवार का मोबाइल 29 अक्टूबर को अचानक रीस्टार्ट हो गया। इसी दौरान उसके बैंक खाते से 70 हजार रुपये दूसरे खाते में ट्रांसफर हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें- जबलपुर में हाईवा और डंपर का कहर, राहगीर को कुचला; बाइक समेत युवक को 20 मीटर घसीटा

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।