• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

जबलपुर में वीडियो देखते हुए माॅर्निंग वाॅक पड़ी भारी, आरपीएफ के एएसआई से मोबाइल लूटा

इससे पहले कि वे कुछ समझ पाते, एक बदमाश ने उनके हाथ पर झपट्टा मारकर मोबाइल छीन लिया।

By Deepankar RoyEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Sat, 17 Oct 2026 09:55:57 PM (IST)Updated Date: Sat, 17 Oct 2026 09:55:57 PM (IST)
जबलपुर में वीडियो देखते हुए माॅर्निंग वाॅक पड़ी भारी, आरपीएफ के एएसआई से मोबाइल लूटा
वारदात के बाद दोनों टैगोर उद्यान की ओर भाग निकले। सौजन्‍य एआई

HighLights

  1. केंट के टैगोर उद्यान पंप हाउस के पास वारदात
  2. मोटरसाइकिल सवार दो बदमाशों की तलाश
  3. मोबाइल पर वीडियो देखते हुए पैदल टहल रहे थे

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। शहर में बाइक सवार झपटमारों के हौसले बुलंद हैं। शनिवार सुबह मार्निंग वाक पर निकले आरपीएफ के एएसआई को निशाना बनाकर दो बदमाश मोबाइल लूटकर फरार हो गए।

शनिवार सुबह टहल रहे थे एएसआई

सुभाष कालोनी सिविल लाइंस निवासी राजीव लोचन (40) आरपीएफ में एएसआई हैं। शनिवार सुबह वे मोबाइल पर वीडियो देखते हुए पैदल टहल रहे थे।

केंट पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही

जैसे ही वे टैगोर उद्यान पंप हाउस के पास पहुंचे, मोटरसाइकिल सवार दो युवक उनके करीब आए। इससे पहले कि वे कुछ समझ पाते, एक बदमाश ने उनके हाथ पर झपट्टा मारकर मोबाइल छीन लिया। वारदात के बाद दोनों टैगोर उद्यान की ओर भाग निकले। केंट पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

धक्का-मुक्की के बीच सेवानिवृत्त शिक्षिका की चेन पार

नवरात्र में मां महाकाली के दर्शन करने पहुंची एक सेवानिवृत्त शिक्षिका की सोने की चेन चोरी हो गई। वारदात शुक्रवार रात रांझी स्थित मन्नत वाली महाकाली के पंडाल में हुई। न्यू शोभापुर निवासी गीता राजपूत बेटी नमिता के साथ देवी प्रतिमा दर्शन के लिए निकली थीं।


कुछ देर बाद ध्यान गले पर गया तो चेन गायब

रात करीब साढ़े नौ बजे मां महाकाली के पंडल में पहुंची थीं। वे दर्शन के लिए कतार में लगी थीं। इसी दौरान पीछे खड़ी तीन-चार महिलाएं धक्का-मुक्की करने लगीं। भीड़ का फायदा उठाकर किसी ने उनके गले से सोने की चेन पार कर दी। कुछ देर बाद उनका ध्यान गले पर गया तो चेन गायब होने का पता चला।

किसी महिला ने ही चोरी की वारदात की

तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी गई। आशंका है कि भीड़ में शामिल किसी महिला ने ही चोरी की वारदात की है। मामले में शनिवार को एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस आरोपी की पहचान में जुटी है।

यह भी पढ़ें- जबलपुर से दमोह जा रहे तेज रफ्तार ट्रक का कहर, कटंगी रोड पर दो की मौत; एक की हालत गंभीर