• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

MP में सोलर उपभोक्ताओं को बड़ी राहत की तैयारी, प्रोसेसिंग फीस और मीटर टेस्टिंग चार्ज खत्म करने का प्रस्ताव

मध्य प्रदेश विद्युत नियामक आयोग द्वारा मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में ग्रिड इंटरैक्टिव रिन्यूएबल एनर्जी प्रोडक्शन अधिनियम-2024 में प्रस्तावित संशोधनों पर विस्तार से चर्चा की गई।

By Pankaj TiwariEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Tue, 16 Jun 2026 07:29:32 PM (IST)Updated Date: Tue, 16 Jun 2026 07:29:32 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
MP में सोलर उपभोक्ताओं को बड़ी राहत की तैयारी, प्रोसेसिंग फीस और मीटर टेस्टिंग चार्ज खत्म करने का प्रस्ताव
सोलर उपभोक्ताओं को बड़ी राहत की तैयारी। (AI से जेनरेट की गई इमेज)

HighLights

  1. प्रोसेसिंग और मीटर टेस्टिंग शुल्क समाप्त करने का प्रस्ताव
  2. प्रति यूनिट ₹2 फिक्स चार्ज तत्काल हटाने की पुरजोर मांग
  3. सरप्लस बिजली खरीद दर ₹2.15 से ₹4 करने की अपील

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। मध्य प्रदेश विद्युत नियामक आयोग द्वारा मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में ग्रिड इंटरैक्टिव रिन्यूएबल एनर्जी प्रोडक्शन अधिनियम-2024 में प्रस्तावित संशोधनों पर विस्तार से चर्चा की गई। आयोग ने सौर ऊर्जा उपभोक्ताओं को राहत देने वाले कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव प्रस्तुत किए, जिन पर विभिन्न पक्षों ने अपने सुझाव और आपत्तियां दर्ज कराईं।

प्रोसेसिंग और मीटर टेस्टिंग फीस समाप्त करने का प्रस्ताव

आयोग के प्रस्ताव के अनुसार प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत सोलर संयंत्र स्थापित करने वाले उपभोक्ताओं से ली जाने वाली एक हजार रुपये की प्रोसेसिंग फीस समाप्त की जाएगी। इसके साथ ही मीटर टेस्टिंग के नाम पर उपभोक्ताओं से वसूले जाने वाले तीन से पांच हजार रुपये के शुल्क को भी खत्म करने का प्रस्ताव रखा गया है। प्रस्तावित संशोधनों में यह भी शामिल है कि सोलर पैनल स्थापित करने वाले उपभोक्ताओं को अब पृथक अनुबंध करने की आवश्यकता नहीं होगी, जिससे प्रक्रिया और अधिक सरल हो सकेगी।


फिक्स चार्ज का विरोध और अवैध वसूली का दावा

जनसुनवाई के दौरान अधिवक्ता राजेंद्र अग्रवाल ने आयोग के समक्ष आपत्ति दर्ज कराते हुए कहा कि सोलर उपभोक्ताओं से प्रति यूनिट दो रुपये का फिक्स चार्ज लिया जा रहा है, जो नियमों के विपरीत और अवैध है। उन्होंने दावा किया कि देश में केवल मध्यप्रदेश की बिजली वितरण कंपनियां ही यह शुल्क वसूल रही हैं। उन्होंने आयोग से इस शुल्क को तत्काल समाप्त करने की मांग की।

यह भी पढ़ें- एमपी में बनेगा देश का अनोखा धार्मिक सर्किट... महाकालेश्वर से लेकर ओंकारेश्वर समेत शामिल होंगे मालवा-निमाड़ के ये 5 बड़े देवस्थान

सरप्लस बिजली की खरीद दर बढ़ाने की मांग

अग्रवाल ने सोलर उपभोक्ताओं की सरप्लस बिजली की खरीद दर बढ़ाने की भी मांग उठाई। उन्होंने कहा कि वर्तमान में 30 सितंबर को वार्षिक समायोजन के दौरान बची हुई अतिरिक्त बिजली को डिस्कॉम मात्र 2.15 रुपये प्रति यूनिट की दर से खरीदता है, जबकि उपभोक्ताओं को 8 से 10 रुपये प्रति यूनिट की दर से बिजली उपलब्ध कराई जाती है।

ऐसे में सरप्लस बिजली की खरीद दर बढ़ाकर कम से कम 4 रुपये प्रति यूनिट की जानी चाहिए। जनसुनवाई में जबलपुर से शंकर नागदेव सहित तीन आपत्तिकर्ताओं ने भाग लेकर अपने सुझाव और आपत्तियां आयोग के समक्ष प्रस्तुत कीं। आयोग अब प्राप्त सुझावों और आपत्तियों पर विचार कर अंतिम संशोधन अधिसूचित करेगा।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।