
नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। जबलपुर रेल मंडल के भेड़ाघाट-कछपुरा और भेड़ाघाट-भिटौनी सेक्शन में रेल ट्रैक के रखरखाव कार्य के चलते दो रेलवे फाटकों पर सड़क यातायात बंद रहेगा।
आमाहिनौता रेलवे गेट क्रमांक 310 पर 21 नवंबर सुबह आठ बजे से 26 नवंबर शाम आठ बजे तक आवागमन पूरी तरह बंद रहेगा। इस दौरान वाहन चालक समपार क्रमांक 309 (सिहोदा गांव) से आवाजाही कर सकेंगे।
सहजपुर रेलवे गेट क्रमांक 307 पर 21 नवंबर सुबह आठ से शाम छह बजे तक यातायात बंद रहेगा। यहां दोपहिया और हल्के वाहनों के लिए समपार क्रमांक 308 (दिघोरा) और 305 (किसरोद) से जा सकेंगे।
वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं। रेलवे ने परेशानी से बचने के लिए लोगों से निर्धारित मार्गों का उपयोग करने के लिए कहा गया है।
यह भी पढ़ें- अफगान नागरिकों के फर्जी पासपोर्ट के तार जबलपुर से दमोह तक जुड़े, कार्यालय में खंगाले दस्तावेज