• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • AI बूटकैंप
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

एमपी के डेढ़ लाख शिक्षकों के लिए बड़ी खबर... 6 बार होगी TET की परीक्षा, हर साल 2 बार ऑफलाइन होगा एग्जाम

MP TET Exam: विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार 31 अगस्त 2028 तक छह बार शिक्षक पात्रता परीक्षा आयोजित की जाएगी। हर वर्ष दो परीक्षाएं कराने का प्रा...और पढ़ें

By Pankaj TiwariEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Wed, 16 Sep 2026 10:06:23 PM (IST)Updated Date: Wed, 16 Sep 2026 10:06:23 PM (IST)
एमपी के डेढ़ लाख शिक्षकों के लिए बड़ी खबर... 6 बार होगी TET की परीक्षा, हर साल 2 बार ऑफलाइन होगा एग्जाम
एमपी के डेढ़ लाख शिक्षकों के लिए बड़ी खबर... 6 बार होगी TET की परीक्षा

HighLights

  1. 31 अगस्त 2028 तक छह बार आयोजित होगी शिक्षक पात्रता परीक्षा
  2. सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हर साल होंगी दो परीक्षाएं
  3. माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल को बनाया गया परीक्षा एजेंसी

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग ने परीक्षा की एजेंसी और आयोजन की अवधि तय कर दी है। विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार 31 अगस्त 2028 तक छह बार शिक्षक पात्रता परीक्षा आयोजित की जाएगी। हर वर्ष दो परीक्षाएं कराने का प्रावधान रखा गया है। सेवारत शिक्षकों के लिए होने वाली यह परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी।

परीक्षा आयोजित कराने की जिम्मेदारी माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल को सौंपी गई है। इसके लिए मंडल को परीक्षा एजेंसी घोषित किया गया है। परीक्षा में शामिल होने वाले शिक्षकों को निर्धारित समय में प्रश्नपत्र हल करना होगा और परीक्षा केंद्रों पर सामान्य परीक्षाओं की तरह निगरानी एवं अन्य व्यवस्थाएं लागू रहेंगी।


प्राथमिक और माध्यमिक स्तर के शिक्षकों के लिए होगी परीक्षा

स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि सर्वोच्च न्यायालय द्वारा सिविल अपील और अन्य समरूप याचिकाओं में पारित आदेश के क्रम में पूर्व से कार्यरत शिक्षकों के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा आयोजित की जानी है।

यह परीक्षा प्राथमिक और माध्यमिक स्तर के शिक्षकों के लिए होगी। इसमें शासकीय और अशासकीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक भी शामिल होंगे। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुपालन में विभाग ने प्रतिवर्ष दो परीक्षाएं कराने का निर्णय लिया है। इस तरह 31 अगस्त 2028 तक कुल छह परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी।

विस्तृत नियमावली का इंतजार: गाइडलाइंस जारी होने के बाद साफ होगी स्थिति

परीक्षा की एजेंसी और आयोजन की समय-सीमा तय किए जाने के बावजूद शिक्षक पात्रता परीक्षा से संबंधित विस्तृत नियमावली अभी जारी नहीं की गई है। ऐसे में सेवारत शिक्षकों के बीच परीक्षा की प्रक्रिया, पात्रता, आवेदन और अन्य शर्तों को लेकर स्थिति स्पष्ट होने का इंतजार है। विभाग की नियमावली जारी होने के बाद परीक्षा से संबंधित व्यवस्थाओं की तस्वीर साफ हो सकेगी।

यह भी पढ़ें- सड़क पर बहाया सैंकड़ों लीटर दूध, डेयरियां रहीं बंद... एमपी में विक्रेताओं का दाम बढ़ाने की मांग को लेकर हड़ताल शुरू