
नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। बस में यात्रा के दौरान बस कंडक्टर ने एक युवती से पहचान बढ़ाई। उसे शादी की बात करने का झांसा देकर घर पर बुलाया और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। शहर की एक युवती (24) का भोपाल आना-जाना होता था।
इसी दौरान उसकी पहचान कुंडम के सूपावारा निवासी बस कंडक्टर धर्मेंद्र गुप्ता से हुई। दोनों के बीच बातचीत होने लगी। धर्मेंद्र ने युवती से प्यार का इजहार किया और शादी का झांसा दिया।
घर बुलाकर किया रेप
रिश्तें की बातचीत के लिए उसने 28 अगस्त को युवती को अपने घर बुलाया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया।
विरोध करने पर उसने जल्द ही विवाह का भरोसा दिया। अगले दिन युवती अपने घर लौट गई। इसके बाद बस कंडक्टर ने युवती का मोबाइल नंबर ब्लॉक कर दिया।
यह भी पढ़ें- ग्वालियर में लंपी वायरस का कहर जारी, विभाग अब दिन की जगह रात में करेगा टीकाकरण, अब तक 45 गायों की मौत
पुलिस ने किया मामला दर्ज
कई बार फोन लगाने पर उससे संपर्क नहीं हुआ। तब परेशान युवती कुंडम पुलिस के पास पहुंची। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें- ग्वालियर में महिला कर्मचारी ने डीन पर लगाए गंभीर आरोप, कंपू थाने में यौन शोषण का दबाव बनाने की शिकायत