• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

जबलपुर के नया मोहल्ला में भरभराकर गिरा कच्चा मकान, मलबे में फंसे 15 लोग; गूंजती रही चीख

मकान गिरने की सूचना मिलते ही क्षेत्रीय पार्षद शगुफ्ता उस्मानी गुड्डू नबी भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे और स्थि...और पढ़ें

By Sunil dahiyaEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Mon, 05 Oct 2026 10:15:42 PM (IST)Updated Date: Mon, 05 Oct 2026 10:15:42 PM (IST)
जबलपुर के नया मोहल्ला में भरभराकर गिरा कच्चा मकान, मलबे में फंसे 15 लोग; गूंजती रही चीख
आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बिना देर किए बचाव कार्य शुरू कर दिया। नईदुनिया

HighLights

  1. मकान गिरते ही क्षेत्र में चीख-पुकार मच गई
  2. फायर ब्रिगेड ने दीवार तोड़कर निकाला
  3. घर गिरने से परिवार के सामने रहने की समस्या

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। तिलक वार्ड अंतर्गत नया मोहल्ला क्षेत्र में सोमवार शाम करीब पांच बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पारस मार्बल के पीछे स्थित एक कच्चा मकान अचानक भरभराकर गिर गया।

चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़े

मकान के अंदर करीब 15 लोग मौजूद थे, जो मलबे में फंस गए। मकान गिरते ही क्षेत्र में चीख-पुकार मच गई। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बिना देर किए बचाव कार्य शुरू कर दिया।

नागरिकों के साथ मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया

घटना की सूचना नगर निगम की फायर ब्रिगेड को भी दी गई। कुछ ही देर में फायर ब्रिगेड का अमला मौके पर पहुंचा और स्थानीय नागरिकों के साथ मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। मकान के सामने से रास्ता नहीं होने के कारण पीछे की तरफ से साइड की दीवार तोड़कर अंदर फंसे लोगों तक पहुंच बनाई गई। इसके बाद एक-एक कर सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। राहत की बात यह रही कि हादसे में कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई।

सूचना मिलते ही पहुंचे पार्षद और अधिकारी

मकान गिरने की सूचना मिलते ही क्षेत्रीय पार्षद शगुफ्ता उस्मानी गुड्डू नबी भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की।


परिवार की आर्थिक स्थिति देखते हुए मदद की मांग

परिजनों की ओर से रांझी एसडीएम को मांग पत्र सौंपा गया। इसमें बताया गया कि हादसे में क्षतिग्रस्त मकान विनय राजपूत, चंदन सिंह, विक्रम सिंह, दीपक राजपूत और राकेश कौशिक का बताया गया है, जबकि सूरज विश्वकर्मा किरायेदार के रूप में वहां रह रहे थे।

घर गिरने से परिवार के सामने रहने की समस्या

मकान के अचानक गिरने से परिवार के सामने रहने की समस्या खड़ी हो गई है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए उन्हें आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाए, ताकि क्षतिग्रस्त मकान का दोबारा निर्माण कराया जा सके और प्रभावित परिवार फिर से अपने घर में सुरक्षित रह सके।

यह भी पढ़ें- जबलपुर के रसिक दुलारी की आत्महत्या का 12वां दिन, चार पुलिस टीम और 60 से अधिक साधकों के बयान फि‍र भी पुलिस खाली हाथ