• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

जबलपुर में निजी इंजीनियरिंग कॉलेज की फीस में लाखों का घोटाला, अकाउंटेंट पर धोखाधड़ी का केस

जबलपुर में एक निजी इंजीनियरिंग कॉलेज में छात्रों के शुल्क के नाम पर लाखों रुपये की हेराफेरी का मामला सामने आया है।

By Deepankar RoyEdited By: manoj dubey
Publish Date: Tue, 15 Sep 2026 11:41:55 AM (IST)Updated Date: Tue, 15 Sep 2026 11:42:53 AM (IST)
जबलपुर में निजी इंजीनियरिंग कॉलेज की फीस में लाखों का घोटाला, अकाउंटेंट पर धोखाधड़ी का केस

HighLights

  1. राशि अपने व्यक्तिगत बैंक खाते में जमा कराने का आरोप
  2. फर्जी और कूटरचित रसीदें जारी करने की शिकायत भी
  3. कुल 36,81,730 लाख रुपये गबन की आशंका

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। श्रीराम इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में छात्रों के शुल्क के नाम पर लाखों रुपये की हेराफेरी का मामला सामने आया है। माढ़ोताल पुलिस ने कॉलेज के लेखाकार चंद्रमोहन सिंह ठाकुर के खिलाफ धोखाधड़ी और गबन का मामला दर्ज किया है।

कॉलेज के प्राचार्य शैलेष गुप्ता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि चंद्रमोहन वर्ष 2017 से लेखाकार के पद पर कार्यरत था। उसके जिम्मे छात्रों के शुल्क का लेखा-जोखा, रिकॉर्ड संधारण और नोड्यूज जारी करने जैसे कार्य थे।

राशि अपने व्यक्तिगत बैंक खाते में जमा कराने का आरोप

संस्था के स्पष्ट निर्देश थे कि छात्रों का शुल्क केवल कॉलेज के अधिकृत बैंक खाते में जमा होगी। कर्मचारियों को नकद शुल्क लेने और निजी खाते में राशि जमा कराने की अनुमति नहीं थी। आरोप है कि चंद्रमोहन ने वर्ष 2024 से कुछ छात्रों की शुल्क कॉलेज के खाते में जमा कराने के बजाय अपने व्यक्तिगत बैंक खाते में जमा कराई।


फर्जी व कूटरचित रसीदें जारी करने की शिकायत भी

इसके अलावा कुछ छात्रों से नकद शुल्क लेने और कॉलेज की अधिकृत रसीद के स्थान पर कथित फर्जी व कूटरचित रसीदें जारी करने की शिकायत भी सामने आई है। कॉलेज के अनुसार अब तक 14 छात्रों ने लिखित में बताया है कि उन्होंने चंद्रमोहन को नकद शुल्क राशि दी थी।

36,81,730 लाख राशि गबन की आशंका

शिकायत और दस्तावेजों की जांच में भुगतान प्रमाण के आधार पर 17 लाख 82 हजार 148 रुपये एवं अन्य शिकायतों के आधार पर कुल 36 लाख 81 हजार 730 रुपये की राशि के गबन की आशंका जताई गई है। यह राशि और बढ़ने की संभावना है।

शिकायतों की जानकारी सामने आने के बाद चंद्रमोहन इस वर्ष जनवरी से कॉलेज नहीं आया। घर और फोन के जरिए संपर्क का प्रयास भी किया गया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें- एमपी में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा का खाका तैयार, 55 जिलों का सर्वे पूरा; 1,000 से अधिक नए रूटों पर दौड़ेंगी बसें