
नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव शुक्रवार को जबलपुर प्रवास पर रहे। इस दौरान वे जनजातीय महानायक अमर बलिदानी राजा शंकर शाह एवं कुंवर रघुनाथ शाह के बलिदान दिवस में शामिल हुए।

उन्होंने कहा कि 1857 के स्वतंत्रता संग्राम से पहले ही राजा शंकर शाह और कुंवर रघुनाथ शाह ने अपनी लेखनी और कविताओं के जरिए अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ जनजागरण की अलख जगाई थी। उनकी रचनाओं ने लोगों में आजादी की भावना पैदा की। दोनों ने सनातन संस्कृति और राष्ट्र की रक्षा के लिए अपने प्राणों का उत्सर्ग किया। उनका जीवन और बलिदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत रहेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने राजा भभूत सिंह, राजा शंकर शाह और कुंवर रघुनाथ शाह समेत जनजातीय महापुरुषों के प्रेरक प्रसंगों को पाठ्यक्रम में शामिल किया है। जनजातीय महानायकों के इतिहास को संरक्षित कर नई पीढ़ी तक पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जनजातीय महापुरुषों और बलिदानियों के जीवन पर फिल्में भी तैयार की जा रही हैं।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर नमो प्रेरणा कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अभियान के तहत स्कूल और कॉलेजों में विद्यार्थियों को कैंसर से बचाव तथा नशामुक्ति के प्रति जागरूक किया जाएगा। कैंसर मरीजों को समुचित उपचार उपलब्ध कराने की दिशा में भी इसे महत्वपूर्ण पहल बताया गया।

सीएम ने कहा कि सरकार ने राजा भभूत सिंह, राजा शंकर शाह और कुंवर रघुनाथ शाह समेत जनजातीय महापुरुषों के प्रेरक प्रसंगों को पाठ्यक्रम में शामिल किया है। जनजातीय महानायकों के इतिहास को संरक्षित कर नई पीढ़ी तक पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जनजातीय महापुरुषों और बलिदानियों के जीवन पर फिल्में भी तैयार की जा रही हैं।

उन्होंने जनजातीय समुदाय में सिकल सेल एनीमिया की स्क्रीनिंग और उपचार के लिए चलाए जा रहे अभियान का भी उल्लेख किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में विरासत से विकास की दिशा में काम किया जा रहा है।

लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने कहा कि राजा शंकर शाह और रघुनाथ शाह ने अंग्रेजों से माफी मांगने के बजाय देश की स्वतंत्रता के लिए बलिदान चुना। जनजातीय कार्यमंत्री कुंवर विजय शाह ने बताया कि आगामी 5 अक्टूबर को रानी दुर्गावती जयंती पर पहली बार उनके 52 गढ़ों के वंशजों को राज्य सरकार सम्मानित करेगी।
.jpeg)
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने सेवा संकल्प अभियान-2026 के तहत गीता भवन में आयोजित रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया। समारोह में सांसद, विधायक, जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में जनजातीय समुदाय के नागरिक मौजूद रहे।
.jpeg)





यह भी पढ़ें- सागर जहरीली शराब मामले में आरोपियों को हाई कोर्ट से राहत, बुलडोजर कार्रवाई पर अंतरिम रोक