• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

जबलपुर में बरगी के 13 गेट खुलते ही तीसरी बार उफान पर नर्मदा, घाटों में चार फीट तक बढ़ा पानी

विशेष रूप से नदी के किनारे जाने और पानी के बढ़ते बहाव के बीच स्नान या अन्य गतिविधियों से बचने की सलाह दी गई है। प्रशासन ने भी तटीय क्षेत्रों में निगरा...और पढ़ें

By Sunil dahiyaEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Sat, 26 Sep 2026 07:05:56 PM (IST)Updated Date: Sat, 26 Sep 2026 07:16:13 PM (IST)
जबलपुर में बरगी के 13 गेट खुलते ही तीसरी बार उफान पर नर्मदा, घाटों में चार फीट तक बढ़ा पानी
आम नागरिकों से नर्मदा के घाटों और तटीय क्षेत्रों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील।

HighLights

  1. गौरीघाट, तिलवारा, भेड़ाघाट सहित घाटों में बढ़ाई सर्तकता
  2. तीन से चार फीट तक जलस्तर बढ़ने से गौरीघाट के घाट डूबे
  3. नर्मदा के निचले क्षेत्रों के घाटों में पानी तेजी से बढ़ रहा

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। पिछले दो दिनों से हो रही बारिश के कारण रानी अवंती बाई लोधी सागर परियोजना बरगी बांध का जलस्तर लगातार बढ़ने से शनिवार को बरगी बांध के 13 गेट खोल दिए गए।

सभी घाट एक बार फिर डूबने की कगार पर

शनिवार को बांध के 13 गेट एक मीटर से अधिक ऊंचाई तक खोलकर नर्मदा में जलराशि की निकासी किए जाने के बाद तीसरी बार मां नर्मदा उफान पर आ गई। तीन से चार फीट तक जलस्तर बढ़ने से गौरीघाट के सभी घाट एक बार फिर डूबने की कगार पर पहुंच गए।

बांध से पानी की निकासी जारी

तिलवारा, भेड़ाघाट सहित नर्मदा के निचले क्षेत्रों के घाटों में पानी तेजी से बढ़ रहा है। बांध से पानी की निकासी जारी रही तो रविवार को नर्मदा का जलस्तर बढ़ सकता है।

नर्मदा घाटों पर बढ़ेगा पानी

बरगी बांध से पानी छोड़े जाने के कारण नर्मदा के निचले क्षेत्र में स्थित घाटों पर आठ फीट तक पानी बढ़ने की संभावना है। वहीं रात में जलस्तर और बढ़ सकता है। बांध प्रबंधन ने आम नागरिकों से नर्मदा के घाटों और तटीय क्षेत्रों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की है।


यह भी पढ़ें- डिंडौरी जिले में तेज बारिश से बाढ़ जैसे हालात, जबलपुर-अमरकंटक मार्ग बंद; नर्मदा नदी आई उफान पर