• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

बरगी बांध के 17 गेट खुलते ही उफान पर नर्मदा, 12 से 14 फीट बढ़ा जलस्तर, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

Jabalpur Narmada Flood Alert: बरगी बांध के 17 जलद्वारों से हो रही पानी की लगातार निकासी से नर्मदा नदी का जलस्तर भी 12 से 14 फीट तक बढ़ गया।

By Sunil dahiyaEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Sun, 27 Sep 2026 09:41:15 PM (IST)Updated Date: Sun, 27 Sep 2026 09:41:15 PM (IST)
बरगी बांध के 17 गेट खुलते ही उफान पर नर्मदा, 12 से 14 फीट बढ़ा जलस्तर, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट
ऊपर पार्किंग स्थल तक बढ़ा नर्मदा का जलस्तर।

HighLights

  1. सीजन में तीसरी बार दिखा नर्मदा का रौद्र रूप
  2. नर्मदा का विहंगम रूप देखने उमड़े श्रद्धालु
  3. तिलवाराघाट और लम्हेटाघाट में अलर्ट जारी

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। बरगी बांध के 17 जलद्वारों से हो रही पानी की लगातार निकासी से नर्मदा नदी का जलस्तर भी 12 से 14 फीट तक बढ़ गया। रविवार को गौरीघाट में नर्मदा का जलस्तर ऊपर सड़क पर बनी पार्किंग स्थल तक पहुंच गया। सभी घाट, होटल यहां तक की नागमंदिर भी नर्मदा की जलराशि में विलीन हो गया। नर्मदा का विहंगम रूप देखते ही बनता है।

सीजन में ये तीसरी बार नर्मदा का विहंगम रूप

गौरीघाट घाट पानी-पानी होने से घाट पर लगने वाली प्रसाद की दुकानें ऊपर चौक पर लग रहीं। सीजन में ये तीसरी बार है जब नर्मदा का विहंगम रूप नजर आया है। मां नर्मदा के इस रूप के दर्शन करने भी श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। लिहाजा सुरक्षा के लिहाज से श्रद्धलुओं को दूर से ही दर्शन करने की अपील की जा रही है। वहीं श्रद्धालुओं की आवाजाही बढ़ने से नर्मदा क्षेत्र में जाम भी लग रहा है।


जलस्तर बढ़ते ही बंद की विद्युत आपूर्ति

स्थानीय नागरिकों के अनुसार शनिवार को नर्मदा का जलस्तर बढ़ने के बाद ही करंट की आशंका से बिजली विभाग को सूचना दी गई। विभागीय अमले ने भी देर न करते हुए नर्मदा तटों की विद्युत आपूर्ति बंद कर दी।

यह भी पढ़ें- एमपी में मेट्रोपोलिटन रीजन के रूप में विकसित होंगे शहर; भोपाल के बाद जबलपुर, ग्वालियर, इंदौर को मास्टर प्लान का इंतजार

तिलवाराघाट, भेड़ाघाट तक असर

नर्मदा का रौद्र रूप तिलवाराघाट, लम्हेटाघाट और भेड़ाघाट में भी देखने मिल रहा है। प्रशासन लोगों से तेज बहाव वाले स्थानों पर जाने से बचने और सुरक्षा के लिए जारी निर्देशों का पालन करने की अपील कर रहा है। सुरक्षा के लिए यहां होमगार्डों की तैनाती की गई है जो लगातार पेट्रोलिंग कर निगरानी कराई जा रही है।