• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

NEET Paper Leak : जबलपुर में लाल हिट जनता पार्टी भी सामने आई, CJP की मांग जायज; विरोध का तरीका गलत

प्रदर्शन में शामिल युवाओं ने कहा कि काली पट्टी बांधकर मौन रहना इस बात का प्रतीक है कि छात्रों की आवाज़ लगातार अनसुनी की जा रही है।

By Sunil dahiyaEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Sat, 25 Jul 2026 08:12:46 AM (IST)Updated Date: Sat, 25 Jul 2026 08:12:46 AM (IST)
NEET Paper Leak : जबलपुर में लाल हिट जनता पार्टी भी सामने आई, CJP की मांग जायज; विरोध का तरीका गलत
मालवीय चौक पर विरोध प्रदर्शन करते लाल हिट जनता पार्टी के कार्यकर्ता। नईदुनिया

HighLights

  1. छात्रों की मांगों के समर्थन में मौन प्रदर्शन
  2. मुंह पर काली पट्टी बांधकर जताया विरोध
  3. समस्याओं की ओर आकर्षित करने का प्रयास

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन कर की जा रही मांगों के समर्थन में जबलपुर में भी मौन प्रदर्शन किया गया।

एजुकेशन सिस्टम के नाम राष्ट्रविरोधी गतिविधियां उचित नहीं

मालवीय चौक पर हुए प्रदर्शन के दौरान ‘लाल हिट पार्टी के प्रदीप द्विवेदी ने कहा कि कॉकरोच जनता पार्टी की मांग जायज लेकिन विरोध का तरीका गलत है। एजुकेशन सिस्टम के नाम राष्ट्रविरोधी गतिविधियां उचित नहीं है।

मुंह पर काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

मालवीय चौक पर पेरेंट्स एसोसिएशन आफ मध्य प्रदेश, कॉकरोच जनता पार्टी के नेतृत्व में करीब एक सैकड़ा से अधिक युवा एकत्र हुए और छात्रों की मांगों के समर्थन में मुंह पर काली पट्टी बांधकर जताया विरोध जताया।

युवाओं का शहर में शांतिपूर्ण मौन प्रदर्शन

पेरेंट्स एसोसिएशन आफ मध्य प्रदेश एवं काॅकरोच जनता पार्टी के अध्यक्ष सचिन गुप्ता ने बताया कि युवाओं ने शहर में शांतिपूर्ण मौन प्रदर्शन किया।

लोकतांत्रिक तरीके से अपना विरोध दर्ज कराया

मुंह पर काली पट्टी बांधकर बिना किसी नारेबाजी या अव्यवस्था के लोकतांत्रिक तरीके से अपना विरोध दर्ज कराया और संबंधित अधिकारियों का ध्यान छात्रों की समस्याओं की ओर आकर्षित करने का प्रयास किया।

कई महत्वपूर्ण मुद्दों के समाधान में हो रही देरी

उनका कहना था कि शिक्षा व्यवस्था से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों के समाधान में हो रही देरी से विद्यार्थियों का भविष्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने शासन-प्रशासन से मांग की कि छात्रों की समस्याओं का शीघ्र, पारदर्शी एवं न्यायसंगत समाधान सुनिश्चित किया जाए।

आंदोलन को और व्यापक स्वरूप दिया जाएगा

यदि छात्रों की समस्याओं पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो आगामी दिनों में आंदोलन को और व्यापक स्वरूप दिया जाएगा। इस अवसर पर रुचिरा गुप्ता, अमित पलिया, पल्लव शुक्ला आदि उपस्थित रहे।

लाल हिट जनता पार्टी भी सामने आई

मालवीय चौक पर हुए प्रदर्शन के दौरान ‘लाल हिट पार्टी’ भी सामने आई। समाजिक कार्यकर्ता प्रदीप द्विवेदी के नेतृत्व में लाल हिट जनता पार्टी का पोस्टर चिपकाए 10 से 15 युवा भी मालवीय चौक पहुंच गए। जिससे मौके पर तनाव बढ़ने लगा। मौके पर पुलिस ने भी मोर्चा संभाल लिया। इस दौरान


यह भी पढ़ें- जबलपुर में जमीन बेचने के नाम पर लाखों की ठगी, यूनियन बैंक मैनेजर सहित दो पर FIR