• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

जबलपुर में त्रिपुर सुंदरी मंदिर के पास 70 फीट गहरी खाई में गिरी नई कार, पार्किंग के दौरान हादसा

स्थानीय लोगों के मुताबिक सड़क किनारे पैरापेट वॉल या पर्याप्त फेंसिंग नहीं होने से यहां दुर्घटना का खतरा बना रहता है।

By Deepankar RoyEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Mon, 12 Oct 2026 06:14:37 PM (IST)Updated Date: Mon, 12 Oct 2026 06:14:37 PM (IST)
जबलपुर में त्रिपुर सुंदरी मंदिर के पास 70 फीट गहरी खाई में गिरी नई कार, पार्किंग के दौरान हादसा
सड़क किनारे सुरक्षा दीवार और फेंसिंग नहीं होना भी बनता है हादसे का कारण। सौजन्‍य सोशल मीडिया

HighLights

  1. नवरात्र में दर्शन और नई कार की पूजा के लिए पहुंचा था परिवार
  2. अनियंत्रित कार सड़क किनारे खाई में फिसली, पेड़ से टकरा गई
  3. कार में फंसे दो को लोगों ने खाई में उतरकर सुरक्षित बाहर निकाला

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। नवरात्र के अवसर पर तेवर-भेड़ाघाट मार्ग स्थित प्रसिद्ध त्रिपुर सुंदरी मंदिर के पास बड़ा हादसा हो गया। पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे एक परिवार की नई कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे करीब 70 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार दो लोगों को मामूली चोटें आईं।

ड्राइवर कार को पार्क कर रहा था

जबलपुर का एक परिवार नवरात्र के अवसर पर नई कार की पूजा कराने और त्रिपुर सुंदरी मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचा था। मंदिर परिसर के पास ड्राइवर कार को पार्क कर रहा था। इसी दौरान अचानक वाहन से उसका नियंत्रण हट गया। कार सड़क किनारे से फिसलते हुए खाई की ओर जाने लगी।


तुरंत वाहन से छलांग लगा दी

कार को खाई की तरफ जाता देख एक व्यक्ति ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत वाहन से छलांग लगा दी। वहीं, दो लोग कार के भीतर ही फंस गए। करीब 70 फीट नीचे जाने के बाद कार एक पेड़ से टकराकर रुक गई। पेड़ के सहारे कार रुकने से वह खाई में और नीचे जाने से बच गई।

दोनों को मामूली चोटें आईं

हादसे के बाद मौके पर मौजूद श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने तत्काल बचाव कार्य शुरू किया। कुछ लोग खाई में उतरे और कार में फंसे दोनों यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। दोनों को मामूली चोटें आईं।

नवरात्र में वाहनों की आवाजाही भी बढ़ गई

नवरात्र में मंदिर क्षेत्र में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने से वाहनों की आवाजाही भी बढ़ गई है। लोगों ने सुरक्षा के लिए सड़क किनारे मजबूत सुरक्षा दीवार और फेंसिंग लगाने की मांग की है।

यह भी पढ़ें- जबलपुर के फ्लाईओवर पर आवाजाही और नीचे हादसों का रास्ता, अब तक आठ मौतें; 21 गंभीर दुर्घटनाएं