• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

जबलपुर में प्रसव के बाद नवजात के हाथ की हड्डी टूटी, सीएमएचओ बोले- केस क्रिटिकल था

सीएमएचओ डाॅ. नवीन कोठारी ने कहा कि केस थोड़ा क्रिटिकल था, लेकिन अस्पताल के डाॅक्टरों ने सूझबूझ से जज्जा-बच्चा को सुरक्षित कर लिया। हालांकि नवजात को सु...और पढ़ें

By Alok BanerjeeEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Sat, 19 Sep 2026 08:53:54 PM (IST)Updated Date: Sat, 19 Sep 2026 08:53:54 PM (IST)
जबलपुर में प्रसव के बाद नवजात के हाथ की हड्डी टूटी, सीएमएचओ बोले- केस क्रिटिकल था
डिलीवरी के बाद बच्चे के हाथ में फ्रैक्चर की जानकारी दी गई, जबकि एक्स-रे में हड्डी दो टुकड़ों में टूटी मिली।

HighLights

  1. रानी दुर्गावर्ती एल्गिन अस्पताल का मामला
  2. स्वजनों ने चिकित्सकों पर लगाए आरोप
  3. 24 घंटे बाद जांच की बात कही गई

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। रानी दुर्गावर्ती एल्गिन अस्पताल में प्रसव के बाद नवजात के हाथ की हड्डी दो टुकड़ों में टूटने का मामला सामने आया है। स्वजनों का आरोप है कि पिछले दो-तीन दिनों से गर्भवती महिला के चेकअप और सभी रिपोर्ट सामान्य होने के बावजूद अचानक ऑपरेशन से डिलीवरी कराई गई। रात करीब 9:30 बजे डिलीवरी के बाद बच्चे के हाथ में फ्रैक्चर की जानकारी दी गई, जबकि एक्स-रे में हड्डी दो टुकड़ों में टूटी मिली।

तत्काल देखने से इनकार किया

स्वजनों के मुताबिक डाॅक्टरों की सलाह पर बच्चे को बाहर निजी अस्पताल ले जाकर इलाज कराया गया और वापस एल्गिन अस्पताल लाने पर डाॅक्टर ने बच्चे को तत्काल देखने से इनकार करते हुए 24 घंटे बाद जांच की बात कही।


अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही के आरोप

मामले की सूचना मिलने पर पहुंचे रिजवान अली कोटी ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए और सीएमएचओ डॉ. नवीन कोठारी से कार्रवाई की मांग की। वहीं मौके पर संबंधित कार्यालय में ताला लगा मिला।

ड्यूटी डाॅक्टर भी रहे नदारद

ड्यूटी डाॅक्टर के भी नदारद होने की बात सामने आई। स्वजनों ने चेतावनी दी है कि यदि मामले का संज्ञान लेकर नवजात को उपचार और भर्ती की सुविधा नहीं दी गई तो सोमवार को सीएमएचओ कार्यालय में प्रदर्शन किया जाएगा।

डाॅक्टरों ने सूझबूझ से जज्जा-बच्चा सुरक्षित

इस मामले में सीएमएचओ डाॅ. नवीन कोठारी ने कहा कि केस थोड़ा क्रिटिकल था। लेकिन अस्पताल के डाॅक्टरों ने सूझबूझ से जज्जा-बच्चा को सुरक्षित कर लिया। हालांकि नवजात को सुरक्षित निकालने में मामूली इंजुरी हुई है जिसे आर्थो विशेषज्ञों की मदद से जल्द ही रिकवर कर लिया जाएगा। फिलहाल जज्जा-बच्चा स्वस्थ हैं और अगले चार से पांच दिन में वे स्वस्थ घर जा सकेंगे।

यह भी पढ़ें- रीवा के बाद अब मैहर में जच्‍चा-बच्‍चा की मौत, स्‍वजन बोले- गलत इंजेक्शन लगाया; अचानक बिगड़ गई तबीयत