• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

ट्रेनों में कन्फर्म टिकट नहीं, जबलपुर से मुंबई का हवाई किराया 18 हजार और बेंगलुरु का 21 हजार रुपये

तत्काल टिकट के लिए भी मारामारी की स्थिति है। ऐसे में ट्रेन में जगह नहीं मिलने पर हवाई सफर का विकल्प तलाश रहे यात्रियों को भी राहत नहीं मिल रही।

By Deepankar RoyEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Sat, 14 Nov 2026 12:13:22 PM (IST)Updated Date: Sat, 14 Nov 2026 12:13:22 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
ट्रेनों में कन्फर्म टिकट नहीं, जबलपुर से मुंबई का हवाई किराया 18 हजार और बेंगलुरु का 21 हजार रुपये
दीवाली के बाद कामकाज के शहरों में लौटने वालों की बढ़ीं मुश्किलें। सौजन्‍य एआई

HighLights

  1. जबलपुर से प्रमुख शहरों की ओर जाने वाली ट्रेनों में यात्रियों का भारी दबाव
  2. जबलपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से रवाना होने वाली यात्रियों की संख्या बढ़ गई
  3. पहले से भी यात्रियों को स्लीपर और एसी श्रेणी में कन्फर्म बर्थ नहीं मिल रही

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। दीवाली का त्योहार बीतते ही दूसरे शहरों में नौकरी और कामकाज के लिए लौटने वाले यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। शनिवार और रविवार को जबलपुर से प्रमुख शहरों की ओर जाने वाली ट्रेनों में यात्रियों का भारी दबाव है।

हवाई किराया सामान्य दिनों की तुलना में करीब दोगुना

स्लीपर से लेकर एसी श्रेणी तक कन्फर्म टिकट मिलना मुश्किल हो रहा है। सीमित उड़ानों के कारण जबलपुर से मुंबई, बेंगलुरु और दिल्ली का हवाई किराया सामान्य दिनों की तुलना में करीब दोगुना तक पहुंच गया है।

बड़ी संख्या पैसेंजर ट्रेनों से यात्रा करने वालों की रही

शुक्रवार को मुख्य रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से रवाना होने वाली यात्रियों की संख्या बढ़ गई है। रात तक 70 हजार से अधिक यात्रियों ने सफर किया। इनमें नियमित ट्रेनों के साथ ही बड़ी संख्या पैसेंजर ट्रेनों से यात्रा करने वालों की रही।


सीमित सीटें होने से कई को निराश लौटना पड़ा

पहले से आरक्षण नहीं कराने वाले यात्रियों को स्लीपर और एसी श्रेणी में कन्फर्म बर्थ नहीं मिल रही है। तत्काल कोटे में भी सीमित सीटें होने से कई यात्रियों को निराश लौटना पड़ रहा है। ऐसे में हवाई सफर एक विकल्प जरूर है, लेकिन महंगे किराये ने इसे भी आम यात्रियों की पहुंच से दूर कर दिया है।

सप्ताहांत में उड़ानों का किराया

जबलपुर से शनिवार और रविवार को जाने वाली उड़ानों के किराये में भी बड़ा उछाल आया है। मुंबई और बेंगलुरु के लिए सबसे ज्यादा किराया वसूला जा रहा है। वहीं, इन शहरों से जबलपुर लौटने वाली उड़ानों का किराया तुलनात्मक रूप से कम है। इसका एक बड़ा कारण जबलपुर से उपलब्ध सीमित उड़ानें और सप्ताहांत में बढ़ी यात्रियों की मांग है। वहीं, यात्रियों के दबाव को देखते हुए तीन दिन के लिए मुख्य स्टेशन से पार्सल बुकिंग रोक दी गई है।

प्रमुख शहरों के लिए हवाई किराये की स्थिति

शहर : जबलपुर से जाने का किराया : वापसी का किराया : सामान्य किराया

दिल्ली : 14,000 तक (रविवार) : 6,000 : 6-7 हजार

मुंबई : 18,000 तक (शनिवार) : 7-8 हजार : 7.5-9 हजार

बेंगलुरु : 21,000 तक (शनिवार-रविवार) : 9,000 : 8-10 हजार

हैदराबाद : 13,000 तक (शनिवार) : 7,000 : 7-8 हजार

कोलकाता : 11,000 तक (शनिवार) : 8,000 : 6-8 हजार

नोट: किराये उपलब्ध कराई गई जानकारी के आधार पर रुपये में हैं।

ट्रेनें घंटों लेट, पार्सल बुकिंग बंद

  • सप्ताहंत में ट्रेनों पर यात्रियों के भारी दबाव को देखते हुए मुख्य रेलवे स्टेशन से तीन दिन के लिए पार्सल बुकिंग कर दी गई है।
  • ट्रेनों की लेटलतीफी यात्रियों के लिए समस्या बनी हुई है। शुक्रवार को जबलपुर-रायपुर इंटरसिटी लगभग डेढ़ विलंब से रवाना हुई।
  • रक्सोल-एलटीटी कर्मभूमि एक्सप्रेस तीन घंटे, दानापुर-आरकेएमपी स्पेशल 13 घंटे लेट, आरकेएमपी-दानापुर डेढ़ घंटे लेट पहुंची।
  • हड़पसर-मुजफ्फरपुर स्पेशल साढ़े नौ घंटे, पनवेल-सूबेदारगंज स्पेशल 12 घंटे, झांझरपुर-उधना स्पेशल 16 घंटे, बरौनी-उधना स्पेशल साढ़े 13 घंटे लेट आई।
  • जयनगर-उधना स्पेशल साढ़े 14 स्पेशल, सीएसएमटी-बनारस महानगरी 10:30 घंटे की देरी से जबलपुर पहुंची।

सीमित उड़ानें बढ़ा रहीं परेशानी

जबलपुर से प्रमुख महानगरों के लिए उड़ानों की संख्या सीमित होने के कारण यात्रियों के पास विकल्प भी कम हैं। ट्रेनों में कन्फर्म टिकट नहीं मिलने और तत्काल में निराशा हाथ लगने के बाद विमान यात्रा करने की योजना बनाने वालों को बजट बढ़ाना पड़ रहा है। नौकरीपेशा और काम के सिलसिले में दूसरे शहरों में रहने वाले लोगों के लिए त्योहार के बाद समय पर कार्यस्थल पहुंचना चुनौती बन गया है।

यह भी पढ़ें- छठ पूजा के बाद जबलपुर से बिहार और महाराष्ट्र के लिए दो-दो ट्रिप स्पेशल ट्रेनें, तीन के फेरे बढ़ाए

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।