• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

छठ पूजा के बाद जबलपुर से बिहार और महाराष्ट्र के लिए दो-दो ट्रिप स्पेशल ट्रेनें, तीन के फेरे बढ़ाए

चारों ट्रेनों में एसी, स्लीपर और सामान्य श्रेणी सहित 22 कोच रहेंगे। ट्रेनों में टिकट आरक्षण शुरू कर दिए गए हैं।

By Deepankar RoyEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Sat, 14 Nov 2026 11:04:36 AM (IST)Updated Date: Sat, 14 Nov 2026 11:04:36 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
छठ पूजा के बाद जबलपुर से बिहार और महाराष्ट्र के लिए दो-दो ट्रिप स्पेशल ट्रेनें, तीन के फेरे बढ़ाए
छठ पूजा पर घर जाने के लिए जबलपुर स्‍टेशन पर पहुंचे यात्री। नईदुनिया

HighLights

  1. दरभंगा–हड़पसर और जयनगर–एलटीटी के बीच चलेंगी ट्रेनें
  2. जबलपुर सहित पश्चिम मध्य रेल के प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव
  3. फेरे बढ़ने से छठ पूजा के लिए यात्रा करने वालों को राहत मिलेगी

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। छठ पर्व के बाद बिहार से महाराष्ट्र लौटने वाले यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने दो स्पेशल ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है।

पश्चिम मध्य रेल के प्रमुख स्टेशनों पर रहेगा

दरभंगा से पुणे के हड़पसर और जयनगर से मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनस के बीच दो-दो ट्रिप चलेंगी। दोनों ट्रेनों का ठहराव जबलपुर सहित पश्चिम मध्य रेल के प्रमुख स्टेशनों पर रहेगा। इससे जबलपुर और आसपास के यात्रियों को भी बिहार तथा महाराष्ट्र के बीच आवागमन में सुविधा मिलेगी।

यह अगले दिन दोपहर दो बजे जबलपुर पहुंचेगी

दरभंगा–हडपसर स्पेशल (05533) 17 और 24 नवंबर को दरभंगा से शाम 7:30 बजे रवाना होगी। यह अगले दिन दोपहर दो बजे जबलपुर पहुंचेगी और 2:10 बजे रवाना होगी। वापसी में हडपसर–दरभंगा स्पेशल (05534) 19 और 26 नवंबर को सुबह 10 बजे हड़पसर से चलेगी। यह अगले दिन मध्यरात्रि 2:10 बजे जबलपुर पहुंचेगी।


रात 11:50 बजे जयनगर से रवाना होगी

जयनगर–एलटीटी स्पेशल (05535) 17 और 24 नवंबर को रात 11:50 बजे जयनगर से रवाना होगी और अगले दिन रात 10:20 बजे जबलपुर पहुंचेगी। वापसी में एलटीटी–जयनगर स्पेशल (05536) 19 और 26 नवंबर को शाम 7 बजे रवाना होकर अगले दिन दोपहर 12 बजे जबलपुर पहुंचेगी।

पश्चिम मध्य रेल ने तीन स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ाए

जबलपुर होकर चलने वाली आरकेएमपी-दानापुर और कटनी होकर चलने वाली सोगरिया-दानापुर ट्रेन से यात्रियों को मिलेगी सुविधा

यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ देखकर चलाई

त्योहारों में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए पश्चिम मध्य रेल ने तीन स्पेशल ट्रेनों के संचालन की अवधि बढ़ाई है। इनमें जबलपुर होकर चलने वाली आरकेएमपी-दानापुर और कटनी होकर चलने वाली सोगरिया-दानापुर ट्रेन शामिल हैं। फेरे बढ़ने से छठ पूजा के लिए यात्रा करने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी।

शाम 7.25 बजे जबलपुर पहुंचेगी

रानी कमलापति–दानापुर–रानी कमलापति स्पेशल ट्रेन (01667/01668) के तीन फेरे 16 नवंबर से 28 नवंबर तक बढ़ाए गए हैं। यह ट्रेन प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को दोपहर 2.25 बजे आरकेएमपी से रवाना होकर शाम 7.25 बजे जबलपुर पहुंचती है।

बुधवार को आरकेएमपी, गुरुवार को दानापुर के लिए चलेगी

वापसी में यह प्रत्येक मंगलवार और शनिवार को दानापुर से आरकेएमपी के लिए रवाना होती है। रानी कमलापति–दानापुर–रानी कमलापति स्पेशल ट्रेन (01661/01662) का संचालन 26 नवंबर तक जारी रहेगा। यह प्रत्येक बुधवार को आरकेएमपी से दानापुर और गुरुवार को दानापुर से आरकेएमपी के लिए चलती है।

14 दिसंबर तक चलाने का निर्णय

ट्रेन कटनी-जबलपुर-इटारसी मार्ग से संचालित होती है।कटनी होकर चलने वाली सोगरिया–दानापुर–सोगरिया स्पेशल ट्रेन (09823/09824) के चार फेरे बढ़ाकर इसे 14 दिसंबर तक चलाने का निर्णय लिया गया है। तीनों ट्रेनों की बढ़ाई गई अवधि के लिए टिकट आरक्षण शुरू हो गया है।

यह भी पढ़ें- मां सीता ने सबसे पहले किया था छठ, महाभारत में दूसरी कथा का जिक्र; कौन हैं छठी मैया, कैसे शुरू हुई पूजा?

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।