• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • AI बूटकैंप
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

जबलपुर में मंगेतर के नाम से नंबर सेव कराया, भेजे अश्लील मैसेज, मोबाइल ने उगले सारे राज

आरोपित शिक्षक और छात्रा की पहचान लगभग तीन वर्ष पूर्व हुई थी। बातों-बातों में शिक्षक ने छात्रा से उसका फोन नंबर ले लिया। इसके बाद वह सोशल मीडिया पर छात...और पढ़ें

By Deepankar RoyEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Thu, 17 Sep 2026 10:11:43 PM (IST)Updated Date: Thu, 17 Sep 2026 10:11:43 PM (IST)
जबलपुर में मंगेतर के नाम से नंबर सेव कराया, भेजे अश्लील मैसेज, मोबाइल ने उगले सारे राज
शिक्षक पर कार्रवाई की शिकायत लेकर पहुंचे हिंदू जागरण मंच के सदस्य। नईदुनिया

HighLights

  1. गौर स्थित सेंट अलायसियस स्कूल के शिक्षक पर गंभीर आरोप
  2. गोराबाजार पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा गया जेल
  3. छात्रा से सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक बातचीत करता था

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। मंडला रोड पर स्थित गौर के सेंट अलायसियस स्कूल गौर में पढ़ाने वाला शिक्षक एक 17 वर्षीय छात्रा से सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक बातचीत करता था। उसके फोन पर अश्लील सामग्री भेजता था। उस पर मतांतरण का दबाव बना रहा था।

शिक्षक सैयद फैजान हुसैन के विरुद्ध एफआईआर दर्ज

छात्रा के पिता की शिकायत पर गोराबाजार पुलिस ने आरोपित शिक्षक सैयद फैजान हुसैन के विरुद्ध एफआइआर दर्ज की। पुलिस ने आरोपित स्टेट बैंक आफ इंडिया की तिलहरी शाखा के पीछे स्थित गौरव परिसर निवासी सैयद फैजान हुसैन को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया। गुरुवार को न्यायालय के निर्देश पर आरोपित को केंद्रीय कारागार भेज दिया गया है।


शाम को पहुंचे थाने, रात में गिरफ्तारी

आरोपित शिक्षक की करतूत की जानकारी हिंदू संगठन तक पहुंची। संगठन के पदाधिकारी, छात्रा और उसके स्वजन को लेकर पुलिस के पास पहुंचे। छात्रा के साथ हुए घटनाक्रम की जानकारी दी। आरोपित शिक्षक पर उसे मतांतरण के लिए दुष्प्रेरित करने का आरोप लगाया।

विभिन्‍न धाराओं में मामला दर्ज किया गया

हिंदू जागरण मंच के जिला संयोजक धनराज सिंह ठाकुर, अभिषेक स्वामी, राजेश गुप्ता, प्रकाश चौकसे और नीरज पटेल ने मामले में तुरंत कार्यवाही की मांग की। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपित को बुधवार की देर रात गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपित पर बीएनएस, पाक्सो एक्ट, आईटी एक्ट और मध्य प्रदेश धर्म स्वतंत्रता अधिनियम सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

तीन साल से चोरी-छिपे बातचीत का आरोप

आरोपित शिक्षक और छात्रा की पहचान लगभग तीन वर्ष पूर्व हुई थी। बातों-बातों में शिक्षक ने छात्रा से उसका फोन नंबर ले लिया। इसके बाद वह सोशल मीडिया पर छात्रा को मैसेज भेजना लगे। धीरे-धीरे उनके बीच चैट होने लगी और यह सिलसिला बढ़ता गया।

छात्रा से उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें मांगने लगा

बातों में फंसाकर आरोपित छात्रा से उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें मांगने लगा। अश्लील वीडियो व संदेश भेजकर उसे परेशान करता था। बातचीत के दौरान छात्रा को बहला-फुसलाकर शादी का झांसा भी देता था। उस पर कुछ समय से मतांतरण का दबाव बना रहा था।

छात्रा ने पूजापाठ से किया किनारा तो संदेह हुआ

आरोपित ने छात्रा को अपने मोबाइल नंबर को ‘मंगेतर’ नाम से सेव करने के लिए कहा था। बातचीत बढ़ने के बाद उस पर मुस्लिम धर्म अपनाने के लिए दुष्प्रेरित कर रहा था। कथित तौर पर आरोपित की ओर से छात्रा पर मतांतरण का दबाव बनाया गया। कुछ समय से वह घर में पूजन से किनारा कर रही थी।

सनातन परंपरा की पालना से टालमटोल कर रही थी

कोई न कोई बहाने बनाकर पूजा एवं सनातन परंपरा की पालना से टालमटोल कर रही थी। इससे स्वजन को उस पर संदेह हुआ। उन्होंने उसके मोबाइल की जांच की तो शिक्षक के साथ हुई बातचीत और भेजी गई आपत्तिजनक सामग्री सामने आई। तब पुलिस में शिकायत की गई।

यह भी पढ़ें- जबलपुर में आउट ऑफ सिलेबस प्रश्नों को लेकर छात्रों ने घेरा कुलगुरु आवास, एमएससी की परीक्षा भी निरस्त